वर्ल्ड सिनेमा

Amrita SherGil Biopic 'Amri' में Priyanka Chopra की एंट्री

डायरेक्टर मीरा नायर इन दिनों अमृता शेरगिल की बायोपिक में बिजी हैं, जिसमें एक नई एंट्री हो गई है। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म की स्टारकास्ट ज्वाइन कर ली है, जो एक स्पेशल कैमियो करती दिखाई देंगी।

Image

Priyanka Chopra in Amrita Sher Gil Biopic (Image Source: TNN/Social)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों डायरेक्टर एस एस राजामौली की नई मूवी वाराणसी के लिए कमर कस रही हैं, जो बहुत बड़े स्तर पर शूट की जा रही है। वाराणसी के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा के नाम के साथ एक और बड़ी मूवी लग चुकी है, जिसका डायरेक्शन मीरा नायर कर रही हैं। असल में मीरा नायर पिछले कुछ समय से अमृता शेरगिल की बायोपिक पर काम कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने एक बड़े नाम की तलाश थी। मीरा नायर ने देसी गर्ल से एक खास रोल के लिए बात की और उन्होंने इसको हरी झंडी दिखा दी है। प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर मीरा नायर की अपकमिंग बायोपिक मूवी अमरी में एक स्पेशल कैमियो करती दिखाई देंगी। (इसे भी पढ़ें: मां-बाप के तलाक से डरीं Reem Shaikh? दूसरे धर्म के लड़के से प्यार-शादी पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'गालियां पड़ेगी')

Amrita Shergil की बायोपिक 'अमरी' के बारे में कुछ रोचक बातें:

मीरा नायर ने अमृता शेरगिल की बायोपिक लगभग पूरी कर ली है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का स्पेशल कैमियो होगा। प्रियंका ने अपने स्पेशल कैमियो की शूटिंग भी पूरी कर दी है, जिसको लेकर मीरा नायर कोई भी डिटेल सामने नहीं आने दे रही हैं। मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देसी गर्ल का रोल उनके पहले के सभी किरदारों से हटकर होगा। (इसे भी पढ़ें: 2026 में Toxic की रातों की नींदें छीनने आ रही Rao Bahadur)

Amrita Sher-Gil Biopic 'Amri' में Priyanka Chopra की एंट्री

Amrita Sher-Gil Biopic 'Amri' में Priyanka Chopra की एंट्री

सूत्र ने मिड-डे को बताया है, "मीरा नायर फिल्म अमरी में अमृता शेरगिल की जिंदगी के सभी हिस्सों को दिखाएंगी, जो उन्होंने हंगरी-भारत-फ्रांस में जिए। फिल्म के एक खास हिस्से के लिए उन्होंने देसी गर्ल को 2025 में अप्रोच किया था। प्रियंका ने बीते हफ्ते ही अपने इस पार्ट की शूटिंग पूरी की है। प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में अपनी वाराणसी की शूटिंग कर रही थीं, जो खत्म करने के बाद वो अमृतसर गई थीं। वहां उन्होंने मीरा नायर की मूवी के लिए 2 दिन शूटिंग की है।"

कौन हैं पेंटर Amrita Sher-Gil?

अमृता शेरगिल हंगीरियन-इंडियन पेंटर थी जिनको भारत की मॉर्डन आर्ट की मां के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने अपनी आर्ट के जरिए भारतीय कला और वेस्टर्न आर्टिस्टिक मैथड्स का मेल कराया, उसके लिए उनकी विश्वभर में तारीफ की जाती है। अमृता शेरगिल के नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं, जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article