साउथ सुपरस्टार यश की नई फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। धुरंधर 2 के साथ क्लैश होने वाली टॉक्सिक की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था, जो अब 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश ने टॉक्सिक को सोलो रिलीज दिलाने के लिए ये फैसला लिया था लेकिन महेश बाबू ने अपनी नई फिल्म राव बहादुर की रिलीज डेट का ऐलान करके यश की नींदें उड़ा दी हैं। महेश बाबू ने अपने बैनर तले राव बहादुर नाम की फिल्म का निर्माण किया है, जिसे वो टॉक्सिक से केवल 24 घंटे के अंतर पर रिलीज करेंगे। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla ने दूसरे संडे उड़ाया गर्दा, अक्षय कुमार की हुई चांदी)
Toxic के साथ होगा Rao Bahadur का क्लैश
महेश बाबू के बैनर के अंडर बनी राव बहादुर एक फैंटसी ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त थ्रिलर मिलेगा। मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट जारी करते हुए बताया है कि दर्शक इसे 5 जून से सिनेमाघरों में देख पाएंगे। इसी के साथ ये पक्का हो गया है कि इसकी भिड़ंत यश स्टारर टॉक्सिक से होगी। यश की टॉक्सिक 4 जून 2026 के दिन बॉक्स ऑफिस पर कदम रखेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों मूवीज के क्लैश से बॉक्स ऑफिस का हिलना तय है। (इसे भी पढ़ें: 'Govinda अच्छे बेटे हैं, अच्छे पति नहीं'- Sunita Ahuja ने फिर दिया बड़ा बयान, बोलीं- सुपरस्टार होकर भी वो...)
Yash स्टारर Toxic पर पड़ेगा राव बहादुर रिलीज का असर
महेश बाबू के बैनर तले बनी फिल्म राव बहादुर फैंटसी ड्रामा है, जिसे डायरेक्टर वेंकटेश महा ने बनाया है। इस फिल्म में लीड रोल साउथ के जाने-माने एक्टर सत्यदेव निभा रहे हैं। उनके अलावा मूवी में दीपा थॉमस, बाला परसारा, विकास मुप्पला और आनंद भारती जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी और गजब के वीएफएक्स से रोमांचित करेगी। इसके दूसरी तरफ यश स्टारर टॉक्सिक एक हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसे गीतू मोहनदास ने बनाया है। इस फिल्म में यश गजब का एक्शन करते दिखाई देंगे, जिसे देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। मूवी में हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। टॉक्सिक के लिए भले ही दर्शक एक्साइटेड हो लेकिन राव बहादुर जैसी कॉन्सेप्ट मूवी की मार इस पर पड़ सकती है, इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है। वैसे आप टॉक्सिक और राव बहादुर में से किस मूवी के लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
