वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra ने एंजेलिना जोली के साथ नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, हॉलीवुड में होगा बड़ा धमाका

Priyanka Chopra New Project With Angelina Jolie: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वाराणसी की शूटिंग में बिजी हैं और इसी बीच प्रियंका ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। ये प्रोजेक्ट एंजेलिना जोली के साथ होगा।

Image

Priyanka Chopra-Angelina Jolie (Photo Credit- Instagram)

Priyanka Chopra New Project With Angelina Jolie: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। इस बिग बजट फिल्म के जरिए प्रियंका इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू नजर आएंगे और इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जो हैदराबाद में चल रही है और इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है, जो एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) के साथ होने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Supriya Sule की बेटी के प्री-वेडिंग फेस्टिविटी में जमकर नाचे Shah Rukh Khan, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो)

प्रियंका चोपड़ा का बड़ा ऐलान

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा फॉर्च्यून इंडिया के शो में शामिल हुईं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात की और खुलासा किया कि वह एंजेलिना जोली के साथ काम करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एंजेलिना जोली के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड की उन महिलाओं में एंजेलिना जोली का भी जिक्र किया, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने प्रोजेक्ट की डिटेल का खुलासा नहीं किया है, जिस वजह से अब फैंस कन्फ्यूज हैं कि प्रियंका एंजेलिना के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं या फिर दोनों एक साथ कोई एड शूट करने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सनी देओल की Gadar 3 पर शुरू हुआ काम, अनिल शर्मा ने शूटिंग डेट्स से उठाया पर्दा)
priyanka chopra

priyanka chopra (photo credit- instagram)

    वाराणसी के लिए एक्साइटेड हैं प्रियंका चोपड़ा

    इस मौके पर प्रियंका ने एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का जिक्र किया, जिसे वह अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक मानती हैं और प्रियंका ने ये भी माना कि वह इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम जो भी करने की कोशिश कर रहे हैं, वो बहुत ही बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। ऐसा काम काफी समय से देखने के लिए भी नहीं मिला है और मैं सिर्फ इंडिया में नहीं दुनिया भर में इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड और सम्मानित हूं। ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। हम बीते तीन साल से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। प्रियंका ने आखिर में ये भी माना कि वह अब अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गई हैं, जहां वह खुद अपने प्रोजेक्ट चुन सकती हैं और बना भी सकती हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article