बॉलीवुड

सनी देओल की Gadar 3 पर शुरू हुआ काम, अनिल शर्मा ने शूटिंग डेट्स से उठाया पर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 20, 2026, 09:48 AM IST

Anil Sharma on Gadar 3: एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 3 को लेकर अनिल शर्मा ने नए इंटरव्यू में अपडेट दिया है। अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म गदर 3 की शूटिंग...

Image

गदर 3 पर शुरू हुआ काम (Image Source: IMDb)

Anil Sharma on Gadar 3: बॉलीवुड के फेमस स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इन सब के बीच सनी देओल की एक और अपकमिंग फिल्म गदर 3 (Gadar 3) को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म गदर 3 को लेकर नया खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं अनिल शर्मा ने क्या कहा है।

'गदर 3' को लेकर आया नया अपडेट

सनी देओल की फिल्म गदर 3 एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अनिल शर्मा का अभी हाल ही में फिल्म गदर 3 को दिया अपडेट है। Variety India से बात करते हुए अनिल शर्मा ने बताया कि इस समय 'गदर 3' की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जैसे ही उन्हें लगेगा कि स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है और कहानी फाइनल हो गई है, फिल्म का काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू हो सकती है। अनिल शर्मा का कहना है कि 'गदर' आज भी लोगों के दिलों में इसलिए बसी हुई है क्योंकि लोगों ने इसे दिल से अपनाया था।

पहले दोनों पार्ट ने मचाया धमाल

फिल्म गदर के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म गदर का पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था, तो वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट ने साल 2023 बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। फिल्म गदर 3 को लेकर आए अपडेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article