Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर खबरों में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कभी इस फिल्म से जुड़ी कोई फोटो लीक हो जाती है, तो कभी रिलीज को लेकर खबरें आती रहती हैं। इन सब के बीच शाहरुख खान के नए वीडियो सामने आए हैं। शाहरुख खान की ये नई वीडियो सोशल मीडिया परह खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं पार्टी से सामने आए इन वीडियो में क्या खास है और किंग खान इस इवेंट में पहुंचे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone का लुक हुआ LEAK
रेवती की प्री-वेडिंग फेस्टिविटी में पहुंचे शाहरुख खान
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह किंग खान की कोई फिल्म नहीं बल्कि वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की प्री-वेडिंग रस्मों में शामिल हुए। उन्होंने इस खास मौके पर कपल के साथ जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शाहरुख रेवती और सारंग लखानी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में पहुंचे शाहरुख ने अपनी नई हेयरस्टाइल भी फ्लॉन्ट किया। वहीं रेवती सफेद लहंगे में नजर आईं। एक वीडियो में शाहरुख स्टेज पर रेवती को गले लगाते दिखे। उन्होंने दोनों को शादी की शुभकामनाएं दीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'किंग जैसा महसूस कर रहा हूं...' Shah Rukh Khan ने ऑस्कर टीम से कह दी बड़ी बात
कब रिलीज होगी 'किंग'
एक्टर शाहरुख खान इस वीडियो के अलावा फिल्म किंग को लेकर भी चर्चा में हैं। शाहरुख खान की फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन अहम रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की पार्टी से सामने आई वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
