वर्ल्ड सिनेमा

FIFA World Cup 2026: नोरा फतेही ने दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में काटा गदर, ‘सीर सीर’ पर दी धांसू परफॉर्मेंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2026, 08:09 AM IST

FIFA World Cup Opening Ceremony Canada Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने धमाल मचा दिया। नोरा फतेही के डांस को देखने के बाद लोग देखते रह गए।

Image

फीफा विश्व कप 2026 में नोरा फतेही ने मचाया धमाल (Image Source: Sohom X)

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony Canada Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभी हाल ही में आगाज हुआ है, जिसके बाद इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खबरें फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर आ रही हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको में हुई थी, जिसमें शकीरा (Shakira) ने धमाल मचा दिया था। अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी जो कनाडा में हुई उसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इस इवेंट में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने धमाल मचा दिया।

नोरा फतेही ने काटा गदर

एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 है। नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचा दिया। टोरंटो स्टेडियम में हुए इस इवेंट ने दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। नोरा फतेही ने अपने धांसू डांस से लोगों को दीवाना बना लिया। नोरा फतेही ने आर्टिस्ट वेजेड्रीम और संजॉय के साथ मिलकर फीफा के ऑफिशियल एंथम ‘सीर सीर’ को अपनी आवाज और परफॉर्मेंस से खास बनाया। नोरा फतेही के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

इन स्टार्स ने जमाया रंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही के अलावा और भी स्टार्स नजर आए। नोरा फतेही के अलावा एलैनिस मोरिसैट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, माइकल बुबले, संजॉय, वेजड्रीम और विलियम प्रिंस की परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार-चांद लगा दिए।आपको बता दें कि ये दूसरी ओपनिंग सेरेमनी रात 11 बजे शुरू हुई थी। नोरा फतेही के वीडियो और फोटोज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article