Nora Fatehi Birthday: जेब में पांच हजार लेकर भारत में स्टार बनने आईं थीं नोरा फतेही, BB 9 से हुई थी मालामाल

Nora Fatehi Struggle Story: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना स्टारडम का परचम फैरा चुकी नोरा फतेही आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए एक्ट्रेस की स्ट्रगल स्टोरी के बारे में।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Feb 5 2024, 16:06 IST
Nora Fatehi ने जिंदगी में देखें कई उताड़-चढ़ाव Image Credit : Instagram01 / 07

Nora Fatehi ने जिंदगी में देखें कई उताड़-चढ़ाव

Nora Fatehi Struggle Story: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी नोरा फतेही आज के समय में किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। ऐसे में उन्होंने कई आइटम सांग में डांस कर लोगों की सांसे रोकी लेकिन एक्ट्रेस को भी टक्कर दी। लेकिन इस सब शोहरत के पीछे एक्ट्रेस ने खूब उताड़ चढ़ाव देखे हैं, सिर्फ यही नहीं अपना देश बदलते ही उन्होंने कैसे गुजारा किया।टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर नोरा फतेही ने शुरूआती दिनों में कैसे स्ट्रगल कर अपनी पहचान बनाई।

नोरा फतेही आई थी भारत Image Credit : Instagram02 / 07

नोरा फतेही आई थी भारत

नोरा फतेही कनाडा से भारत देश आई ताकि वो अपना करियर बना सकें। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था की वो भारत 5 हजार लेकर आई थीं।

नोरा फतेही का उड़ाया मजाक Image Credit : Instagram03 / 07

नोरा फतेही का उड़ाया मजाक

करियर के शुरूआती दिनों में नोरा फतेही को हिंदी बोलने में काफी दिक्कत होती थी। वो ऑडिशन में हिंदी भाषा बोलने की कोशिश करती थी लेकिन उनका मेकर्स मजाक बनाते थे।

बिग बॉस 9 से मिला फेम Image Credit : Instagram04 / 07

बिग बॉस 9 से मिला फेम

एक्ट्रेस नोरा फतेही को पहचान साल 2015 में सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 9 से पहचान मिली थी। इसी के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट ऑफर हुए थे।

प्यार में टूट गई थीं नोरा फतेही Image Credit : Instagram05 / 07

प्यार में टूट गई थीं नोरा फतेही

नोरा फतेही को बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी से प्यार हुआ था, लेकिन अंगद ने नेहा धूपिया संग शादी करने के बाद एक्ट्रेस का दिल टूट गया। कहा जाता था की एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थी।

नोरा फतेही बनी आइटम सांग क्वीन Image Credit : Instagram06 / 07

नोरा फतेही बनी आइटम सांग क्वीन

दिलबर गाने में डांस करने के बाद नोरा फतेही बॉलीवुड की आइटम सांग क्वीन बन गई थी। इसके बाद मानो एक्ट्रेस को बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड तक ऑफर मिलने लगे।

नोरा फतेही मना रही हैं जन्मदिन Image Credit : Instagram07 / 07

नोरा फतेही मना रही हैं जन्मदिन

नोरा फतेही आज 6 फरवरी को अपना 32वां जन्मदिन मन रही हैं, ऐसे में उनके फैंस और स्टार सभी बधाई दे रहे हैं।

End of Photo Gallery