FIFA World Cup Opening Ceremony: फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हर तरफ बात हो रही है। इसको लेकर काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं। अब इन सब के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टेका स्टेडियम में हुए इस इवेंट ने सबको अपना दीवाना बना लिया। लेकिन सबका ध्यान शकीरा ने अपनी तरफ खींच लिया। शकीरा (Shakira) ने अपने गाने और डांस मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बना लिया। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन स्टार्स ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने 'मेट गाला 2025' में शकीरा संग की जमकर मस्ती, हॉलिवुड सिंगर ने भारत को दिया ये मैसेज
शकीरा ने खींचा सबका ध्यान
फीफा वर्ल्ड कप 2026 एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी सबकी बड़ी वजह फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी है। इस इवेंट में हॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टेका स्टेडियम में नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय के साथ अपने नए ऑफिशियल एंथम ‘दाई दाई’ पर परफॉर्म करते हुए शकीरा ने धमाल मचा दिया है। इस दौरान शकीरा अपने धांसू लुक में नजर आईं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से सामने आई ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shakira के कॉन्सर्ट की खातिर कोपाकबाना बीच पर उमड़ी भीड़, 20 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्ज कराई मौजूदगी
नोरा फतेही भी मचाएंगी धमाल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस बार काफी खास होने वाला है। इस बार एक दो नहीं बल्कि 3 ओपनिंग सेरेमनी होने वाली है। आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 को इस बार यूएसए, कनाडा और मैक्सिको होस्ट कर रहे हैं। इन तीनों देशों में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको में हो चुकी है। दूसरी ओपनिंग सेरेमनी टोरंटो के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में आयोजित होगी। ये 12 जून को रात 11 बजे शुरू होगी। इस इवेंट में नोरा फतेही, माइकल बुबले समेत कई स्टार्स परफॉर्म करेंगे। तीसरी ओपनिंग सेरेमनी लॉस एंजिल्स स्थित सोफी स्टेडियम में होगी।
