वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड सिंगर Lauren Bennett का 37 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी म्यूजिक इंडस्ट्री

Lauren Bennett passes away: हॉलीवुड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'पार्टी रॉक एंथम' की सिंगर लॉरेन बेनेट का 37 साल की उम्र में ही निधन हो गया है।

Image

'पार्टी रॉक एंथम' की सिंगर लॉरेन बेनेट का हुआ निधन

Lauren Bennett passes away: ब्रिटिश-कैनेडियन-अमेरिकन जीआरएल नाम के पॉप गर्ल ग्रुप की मेंबर लॉरेन बेनेट (Lauren Bennett) का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर ने लॉरेन बेनेट के फैन्स अंदर से दुखी कर दिया है। सोमवार यानी 6 जुलाई को ग्रुप के आधिकारिक पेज पर लॉरेन बेनेट के निधन की खबर को कन्फर्म किया गया। लॉरेन बेनेट की हुई अचानक मौत का कारण अभी तक समझ नहीं आया है। यह ग्रुप के लिए दूसरी बड़ी दुखद घटना है। इससे पहले 2014 में सिमोन बैटल 25 साल की उम्र में गुजर गई थीं। उनके निधन के बाद ग्रुप ने 2015 में ब्रेक लिया था। इसके बाद 2016 में इस ग्रुप ने कमबैक किया। शोक की इस घड़ी में फैन्स बार-बार लॉरेन को याद कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Box office Day 4: धड़ाम से गिरी आलिया-शरवरी स्टारर की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन)

G.R.L ने कन्फर्म की लॉरेन बेनेट की मौत की खबर

G.R.L ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, 'हम बहुत दुख के साथ बताते हैं कि हमारी प्यारी लॉरेन हमें छोड़कर चली गई हैं। हमारा दिल टूट गया है। शब्दों में बयां नहीं कर सकते है कि वो हमारे लिए कितनी खास थीं। हम उनके प्यार, हंसी और सारी यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे। उनकी आत्मा ने बहुत सारे लोगों के जीवन को छुआ था। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। रेस्ट इन पीस, प्यारी लॉरेन। तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगी। तुम्हारे GRLs - Em, Tash और P।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Anshula Kapoor के बाद अर्जुन कपूर की होगी शादी? कलीरा सेरेमनी में मिला हिंट, भाई के गले लग फूट-फूटकर रोईं)

Lauren Bennett

Lauren Bennett

क्या है G.R.L?

G.R.L. एक ग्रुप है, जिसे 'गर्ल्स रॉक लाइफ' (Girls Rock Life) नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत 2012 में 'द पुसीकैट डॉल्स' (The Pussycat Dolls) की फाउंडर रॉबिन एंटिन ने की थी। शुरू में इसे 'द पुसीकैट डॉल्स' की नई पीढ़ी माना जाता था, लेकिन बाद में यह एक इंडिपेंडेंट ग्रुप बन गया। लॉरेन बेनेट, सिमोन बैटल, नताशा स्लेटन, एमालिन एस्ट्राडा और पाउला वैन ओपेन इस ग्रुप की शुरुआती सदस्य थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article