Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशूला कपूर (Anshula Kapoor) अपनी नई जिंदगी में कदम रखने जा रही हैं। अंशूला बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से आज यानी 6 जुलाई को शादी करने वाली हैं। कपूर खानदान अपनी बेटी की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। अंशूला की शादी में हर रस्म को काफी बारीकी से निभाया गया है। 5 जुलाई को अंशूला की मेहंदी और जूड़ा सेरेमनी हुई। इसी मौके पर कलीरे सेरेमनी भी पूरी की गई। इस मौके पर जहां एक तरफ सभी लोग डांस करते दिखे, वहीं अंशूला और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी इमोशनल हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance: 'मेरी चीजें पसंद आती है', जैद दरबार के सामने Kushal Tandon ने Ex गौहर खान पर किया भद्दा मजाक, भड़के लोग
अंशूला कपूर के बाद क्या अर्जुन कपूर की होगी शादी?
अंशूला कपूर खुद अपने प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। उन्होंने अपनी मेहंदी से लेकर कलीरे सेरेमनी तक की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अंशूला सभी के साथ हंसती खेलती दिखीं। इन फोटोज में एक तरफ अर्जुन कपूर की शादी का हिंट मिला, तो दूसरी तरफ अर्जुन और अंशूला इमोशनल भी दिखे। सामने आई तस्वीरों में शादी की तमाम रस्में दिखाई दे रही हैं। अंशूला के हाथ में मेहंदी है। कुछ तस्वीरों में अंशूला के हाथ में चूड़ा भी है, जो उनकी चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें है। अंशूला अपने कलीरा सेरेमनी में भी काफी मस्ती करती दिखीं और इस सेरेमनी में कलीरा किसी और पर नहीं बल्कि अर्जुन कपूर पर गिरा। अर्जुन ने कलीरे को हाथ में लेकर फोटो भी क्लिक करवाई। इसके बाद ही अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंशूला के बाद अर्जुन की शादी हो सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में धमाकेदार एंट्री करेंगे Karan Kundrra-Elvish Yadav, जेलर बन कंटेस्टेंट्स पर चलाएंगे डंडा
