वर्ल्ड सिनेमा

'मौका मिला तो जरूर देखूंगा' John Krasinski ने 'धुरंधर' को लेकर दिया रिएक्शन, इंडियन फिल्मों के बने फैन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2026, 12:10 PM IST

John Krasinski on Dhurandhar: जॉन क्रासिंस्की (John Krasinski) अब इंडियन फिल्मों के फैन बन गए हैं। एक्टर ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को देखने की इच्छा जताई है।

Image

फिल्म धुरंधर का फैन हुआ ये हॉलीवुड स्टार (Image Source: IMDB)

John Krasinski on Dhurandhar: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी कुछ महीने पहले रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की कमाई देखने के बाद सभी हैरान हो गए। इन सब के बीच फिल्म धुरंधर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉन क्रासिंस्की (John Krasinski) ने फिल्म धुरंधर को लेकर एक बयान दिया है। इस बयान के दौरान जॉन क्रासिंस्की ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसने फिल्म धुरंधर को फिर से चर्चा में ला दिया है। (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की छाती फाड़ देंगे बॉलीवुड के ये सीक्वल, मेकर्स ने भी खेला है करोड़ों रुपये का दांव)

जॉन क्रासिंस्की ने की धुरंधर की तारीफ

एक्टर जॉन क्रासिंस्की एक बार फिर से खबरों हैं। इसकी वजह रणवीर सिंह की फिल्म धुरंंधर है। जॉन क्रासिंस्की ने अभी हाल ही में फिल्म रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर को देखने के इच्छा जताई है। NDTV से बातचीत में जॉन क्रासिंस्की ने इंडियन फिल्मों, लिखने के तरीके और आज के दौर में सच की अहमियत पर बात की। जब जॉन क्रासिंस्की से फिल्म धुरंधर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'भारत में आजकल बहुत शानदार फिल्में बन रही हैं। मेरे कई फिल्ममेकर दोस्त भी वहां की फिल्मों को देखकर काफी इंप्रेस होते हैं। मुझे हर तरह की फिल्में देखना पसंद है। दूसरों का काम देखकर हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है।' उन्होंने ये भी कहा कि अगर मौका मिला तो वो 'धुरंधर' जरूर देखेंगे। (ये भी पढ़ें: पाकिस्तान रिलीज होते ही Dhurandhar 2 ने मचाया धमाल, क्रैश हुआ Netflix का सर्वर, बनी नंबर 1 फिल्म)

राइटिंग पर कही ये बात

अपनी राइटिंग प्रोसेस के बारे में जॉन क्रासिंस्की ने बताया कि वो फिल्मों की कहानी पहले दिमाग में तैयार करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हर दिन फिल्म के बारे में सोचता रहता हूं। जब पूरी कहानी दिमाग में साफ हो जाती है, तब जाकर उसे लिखना शुरू करता हूं।' जॉन क्रासिंस्की के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article