Bollywood Movies Sequels: बॉलीवुड की सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सीक्वल पर मेकर्स बड़े जोरों -शोरों से काम कर रहे हैं। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से लेकर सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड 2' सहित फैन्स को भी इन सीक्वल का इंतजार है। आने वाले दिनों ये सीक्वल रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो सकती हैं। तो चलिए इस लिस्ट में देखें ऐसी कौन-कौन सी बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल पर फैन्स नजर टिकाए बैठे हैं।
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर और इसका टाइटल ट्रैक मेकर्स ने जारी कर दिया है। यह फिल्म 26 जून को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' का निर्देशन अभिषेक पाठक द्वारा किया जा रहा है। इस मूवी को मेकर्स 2026 में 2 अक्टूबर के दिन रिलीज करेंगे। इस मूवी को देखने के फैन्स बेताब हैं।
सोहम शाह की हिट मूवी 'तुम्बाड' के सीक्वल की शूटिंग जारी है। सोहम शाह के साथ दूसरे पार्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट का भी शानदार कैमियो होगा।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वो '3 इडियट्स' का सीक्वल वना रहे हैं। इस मूवी की स्क्रिप्ट पर निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी काम कर रहे हैं।
हिट गोलमाल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त की आधिकारिक घोषणा इस साल मार्च में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने की थी। 'गोलमाल 5' में फ्रेंचाइजी के मूल कलाकारों की वापसी होगी, जिसमें अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शरमन जोशी शामिल हैं।