Eva Marie Saint Death News: हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ईवा मैरी सेंट (Eva Marie Saint) को ‘नॉर्थ बाय नॉर्थवेस्ट’ (North by Northwest) और ‘ऑन द वॉटरफ्रंट’ (On the Waterfront) जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन और थिएटर से की थी, लेकिन बड़े पर्दे पर आते ही उन्होंने अपनी ऐसी पहचान बना ली, जिसे सालों तक लोग याद करते रहे। ईवा ने हॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया और करीब सात दशक तक एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रहीं। ईवा मैरी सेंट का 102 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'मेरी चोली के बारे में 6 लोग...', रक्षाबंधन के विज्ञापन पर हुए विवाद को लेकर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी
ईवा मैरी सेंट का हुआ निधन
एक्ट्रेस ईवा मैरी सेंट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक आधिकारिक बयान में जेफ ने पुष्टि की कि एक्ट्रेस की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई और उस वक्त उनके परिवार और करीबी लोग उनके साथ मौजूद थे। उनके अंतिम संस्कार को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। उनके परिवार में उनके दो बच्चे हैं। उनके पति जेफरी हेडन (Jeffrey Hayden) थे, जिनका 2016 में निधन हो गया था। ईवा मैरी सेंट के निधन के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को याद करते हुए नजर आए। किसी ने एक्ट्रेस संग अपनी तस्वीरें शेयर की, तो कोई उनकी दी हुई स्पीच को शेयर कर रहा है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:ओवरक्राउडिंग की चेतावनी के बाद कैंची धाम पहुंची Hanuman Ansh की टीम, नीम करौली बाबा से लिया आशीर्वाद
पहली ही फिल्म के लिए मिला ऑस्कर
ईवा मैरी सेंट का फिल्मी डेब्यू 1954 में आई ‘ऑन द वॉटरफ्रंट’ से हुआ था। इस फिल्म में वो मार्लन ब्रैंडो (Marlon Brando) के साथ नजर आई थीं। खास बात यह है कि ये उनकी पहली फिल्म थी और इसी के लिए उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर जीत लिया था। फिल्म में ईवा ने एडी डॉयल का किरदार निभाया था। फिल्म को कुल आठ ऑस्कर मिले थे, जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और ईवा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी शामिल था।
