पंजाबी

दिलजीत दोसांझ ने 'मेट गाला 2025' में शकीरा संग की जमकर मस्ती, हॉलिवुड सिंगर ने भारत को दिया ये मैसेज

Diljit Dosanjh Fun With Shakira: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 'मेट गाला' में मानों अपना जलवा बिखेर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर दिलजीत से जुड़ी वीडियो सामने आई जिसमें वो हॉलिवुड सिंगर शकिरा उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आई। सिर्फ यही नहीं शकीरा ने भारत के फैंस को भी एक खास मैसेज दिया।

Image

Diljit Dosanjh Fun With Shakira

Diljit Dosanjh Fun With Shakira: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने गानों और एक्टिंग से सभी का दिल जीतते हुए आएं है। सिर्फ यही नहीं पंजाब, बॉलीवुड और अब विदेश में भी दिलजीत दोसांझ अपना दबदबा बना रहे हैं। आज न्यू यॉर्क सिटी में हुए मेट गाला 2025 के ईवेंट में दिलजीत दोसांझ ने अपना डेब्यू किया। दिलजीत ने अपने लुक से वहाँ खड़े मौजूद लोगों का ध्यान तो खींचा ही लेकिन दिल भी जीत लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर दिलजीत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हॉलिवुड स्टार शकीरा संग सिंगर मौज मस्ती कर रहे हैं।

वीडियो में शकीरा (Shakira) एक गाड़ी में नजर आईं जिसमें वो फैंस को साथ में बैठे सेलेब्स से मिलवा रही थीं। ऐसे में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी एक सीट पर बैठे नजर आए, ऐसे में शकीरा ने उन्हे हैलो कहा और बदले में सिंगर ने हाथ जोड़कर सिर झुकाया। इसी के साथ शकीरा ने इंडिया के फैंस को भी हैलो कहा। दरअसल दिलजीत दोसांझ मेट गाला में शकीरा संग टेबल शेयर करते हुए नजर आए थे। दिलजीत को सिंगर शकीरा के साथ देख फैंस ने दोनों के कोलैब की डिमांड उठा दी। दिलजीत हॉलिवुड सिंगर अब गानों को लेकर कोलैब करने लगे हैं।

दिलजीत दोसांझ के 'मेट गाला' के आउटफिट की बात करें तो सिंगर ने शाही पोशाक पहनी जो एक समय पर सिख महाराज पहना करते थे। सिर्फ यही नहीं कासट्यूम में लगे केप में दिलजीत ने सिखों का मूल मंत्र 'इक ओंकार' भी लिखाया। दिलजीत के साथ-साथ शाहरुख खान, कियारा आडवाणी ने भी अपना मेट गाला डेब्यू किया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article