Amanda Seyfried-Thomas Sadoski Separate: हॉलीवुड एक्ट्रेस अमांडा सेफ्राइड (Amanda Seyfried) और एक्टर थॉमस सैडोस्की (Thomas Sadoski) की शादी को करीब नौ साल हो चुके थे। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा। यही वजह है कि उनके रिश्ते को लेकर सामने आया ये नया अपडेट फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला है। दोनों ने अब अपने रिश्ते को लेकर खुद जानकारी दी है और साथ ही परिवार को लेकर भी अपनी सोच साफ की है। आपको बता दें कि थॉमस सैडोस्की और अमांडा सेफ्राइड ने अब अलग होने का फैसला किया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:शादी के 20 साल बाद पत्नी Catherine से अलग हुए Alan Ritchson, ‘रीचर’ स्टार ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अलग हुए अमांडा सेफ्राइड-थॉमस सैडोस्की
एक्ट्रेस अमांडा सेफ्राइड एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह अमांडा सेफ्राइड की पर्सनल लाइफ के जुड़ा एक अपडेट है। अमांडा और थॉमस ने एक साझा बयान में बताया कि वे कुछ समय से अलग रह रहे हैं। दोनों ने यह भी कहा कि अलग रहने का फैसला उनके और उनके परिवार के लिए सही साबित हुआ है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में एक-दूसरे के लिए किसी तरह की कड़वाहट नहीं दिखाई है। इसके उलट दोनों ने साफ किया कि उनका रिश्ता एक अलग रूप में आगे भी बना रहेगा।कपल ने अपने बयान में कहा कि वे एक-दूसरे के साथ हमेशा जुड़े रहेंगे। उन्होंने ये भी जताया कि उनके बीच आज भी सम्मान और अपनापन कायम है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Emmys 2026 WINNERS: 'द पिट', 'हैक्स' और 'प्लुरिबस' रेस में सबसे आगे, देखें पूरी विनर लिस्ट
दो बच्चों के माता-पिता हैं अमांडा-थॉमस
अमांडा और थॉमस दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बेटी नीना का जन्म 2017 में शादी के कुछ समय बाद हुआ था, जबकि उनके बेटे थॉमस जूनियर का जन्म 2020 में हुआ। दोनों ने अपने बच्चों को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की है। अमांडा और थॉमस की मुलाकात 2015 में ऑफ-ब्रॉडवे नाटक ‘द वे वी गेट बाय’ (The Way We Get By) के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म ‘द लास्ट वर्ड’ (The Last Word) में भी साथ नजर आए। पर्दे पर साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता जल्द ही असल जिंदगी में भी आगे बढ़ा। दोनों ने 2016 में सगाई की और मार्च 2017 में बेहद निजी तरीके से शादी कर ली।
