Indian Movies Oscars 2026: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1) ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाए। फिल्म के एक्शन सीन्स के साथ-साथ स्टोरी ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। अब इन सब के बाद ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने एक और कमाल कर दिया है। इस फिल्म को ऑस्कर कमिटी ने इसे बेस्ट पिक्चर की रेस में शामिल किया है। 'कांतारा: चैप्टर 1' के साथ 4 और इंडियन फिल्में इस लिस्ट में शामिल है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: क्या फिर से जलवा बिखेर पाए ऋषभ शेट्टी?
कांतारा: चैप्टर 1
2025 में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' मिथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है। जो साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) भी अहम रोल में थे।
महावतार नरसिंह (Mahavatar Narasimha)
25 जुलाई 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म महावतार नरसिंह ने सबका दिल जीत लिया था। ये एनिमेटेड फिल्म हिंदू मिथोलॉजी पर बेस्ड है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी।
टूरिस्ट फैमिली (Tourist Family)
साउथ इंडियन फिल्म टूरिस्ट फैमिली 29 अप्रैल 2025 को रिलीज होते ही छा गई थी। फिल्म की स्टोरी ने लोगों के दिलों को जीत लिया था। फिल्म में एक श्रीलंकाई तमिल फैमिली की स्टोरी को दिखाया गया है, जो अपनी नई लाइफ शुरू करने इंडिया आती है।
तन्वी द ग्रेट (Tanvi the Great)
18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई तन्वी द ग्रेट ने लोगों को दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। इस फिल्म में स्टोरी: 21 साल की ऑटिस्टिक लड़की तन्वी अपने शहीद पापा (आर्मी ऑफिसर) के सपने को पूरा करने निकलती है।
सिस्टर मिडनाइट (Sister Midnight)
मई में रिलीज हुई फिल्म सिस्टर मिडनाइट पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा चुकी है। फिल्म में एक नई-नई शादीशुदा लड़की उमा की स्टोरी दिखाई गई है, जो अरेंज्ड मैरिज से फ्रस्ट्रेटेड है।
इंडियन सिनेमा के लिए है बड़ी बात
आपको बता दें कि लिस्ट में जगह बनाना नॉमिनेशन की गारंटी नहीं है, लेकिन इतनी सारी इंडियन फिल्मों का यहां पहुंचना अपने आप में बड़ी जीत है। ये फिल्में दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इसको लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
