'Kantara Chapter 1' first Review: साउथ इंडस्ट्री के एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की नई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) कल यानी 2 अक्टूबर को देशभर में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी को पहले दिन देखने के लिए दर्शकों ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऋषभ शेट्टी के फैन्स के अंदर फिल्म को देखने का क्रेज साफ नजर आ रहा है। इस मूवी के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले अब फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को लेकर ऑनलाइन रिव्यू साझा किए जा रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि इस मूवी के प्रीमियर शो हो चुके हैं।
तेलुगु फिल्मी फोकस के अर्ली व्यूअर्स के अनुसार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) कई पहलुओं पर खरा उतरी है। इस मूवी को लेकर सामने आए रिएक्शन्स में लिखा, 'कंतारा चैप्टर 1' बहुत ही शानदार थी। पार्ट पार्ट में जो सवाल लोगों के मन में उठे थे, दूसरे पार्ट में उन्हें क्लियर कर दिया गया...! यह पहले से भी शानदार थी।' इस मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी को बेहद शानदार बताया गया है।
वहीं दूसरी ओर उमैर संधू ने भी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को लेकर अपना रिव्यू साझा किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती! ओवररेटेड और अजीब किस्म की फिल्म है।' फिल्म को लेकर इस रिएक्शन को देखने के बाद लोगों के मन ऋषभ शेट्टी स्टारर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कई लोगों का मानना यह है कि इस मूवी को एक्सपीरियंस करने के लिए यह 2 अक्टूबर के दिन देखनी चाहिए।
ऋषभ शेट्टी के अलावा इस मूवी में रुक्मिणी वसंत की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस मूवी का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। फिल्म में जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 125 करोड़ रुपये के लगभग पैसे खर्च किए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि ये पहले दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।
