वेब सीरीज

New OTT Release This Week (1 December To 7 December): मजेदार होगा दिसंबर का पहला हफ्ता, दस्तक देंगी ये फिल्में-सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 2, 2025, 12:35 AM IST

Upcoming OTT Release This Week ( 1 December To 7 December): दिसंबर 2025 का पहला हफ्ता ओटीटी पर धमाल मचाने वाला है। नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट...

Image

Image Source: IMDb

OTT Release This Week ( 1 December To 7 December): दिसंबर 2025 का पहला हफ्ता आते ही ओटीटी दुनिया में धमाकेदार शुरुआत हो रही है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और जी5 तक हर प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ खास लेकर आया है। इस हफ्ते एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, डॉक्यूमेंट्री और फैमिली ड्रामा का ऐसा मेला लगा है कि रिमोट हाथ से छूटने वाला नहीं। इस लिस्ट में कई धांसू फिल्में और सीरीज शामिल है, जिनका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

1. द बैड गाइज 2 (The Bad Guys 2)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

रिलीज डेट: 1 दिसंबर

स्टोरी: एनिमेटेड हीस्ट कॉमेडी में मिस्टर वुल्फ और उनकी रिफॉर्म्ड गैंग (शार्क, टारैंटुला, पिरान्हा, स्नेक) को समाज की संदेह की वजह से मुश्किलें आती हैं। एक 'फैंटम बैंडिट' उनके पुराने स्टाइल में हीस्ट करता है और उन्हें फंसाता है।

2. घरवाली पेड़वाली (Gharwali Pedwali)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

रिलीज डेट: 5 दिसंबर

स्टोरी: सुपरनैचुरल फैमिली कॉमेडी में जीतु को दोहरा जीवन मिला है। शादी से पहले पीपल ट्री से रिचुअल करता है, लेकिन घोस्ट लतिका उसकी 'पेड़वाली' बन जाती है। जीतु, सावी (घरवाली) और लतिका का हिलैरियस लव ट्रायंगल देखने को मिलता है।

3. कुट्रम पुरिंधावन (Kuttram Purindhavan)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (Sony LIV)

रिलीज डेट: 5 दिसंबर

स्टोरी: तमिल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में भास्कर बेटे के ऑपरेशन के लिए पैसे जुटा रहा है। एक बच्ची मर्सी की चेकअप से डिसास्टर होता है, जो मिसिंग केस बन जाता है।

4. द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 5 दिसंबर

स्टोरी: तेलुगु लव ड्रामा में रश्मिका मंदाना वाली भूमा देवी इंग्लिश लिटरेचर स्टूडेंट है। हार्ट फॉलो कर नई चैप्टर शुरू करती है।

5. डाइज इराए (Dies Irae)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

रिलीज डेट: 5 दिसंबर

स्टोरी: मलयालम हॉरर थ्रिलर में रोहन को पूर्व क्लासमेट कानी की सुसाइड पता चलती है। उसके हेयर क्लिप से घर में स्ट्रेंज चीजें शुरू होती हैं। एक्सॉर्सिस्ट की मदद से स्टॉकर, डेड बॉडी और ब्लैक मैजिक का राज खुलता है, रोहन स्पिरिट को फ्री करता है।

6. ट्राल 2 (Troll 2)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 1 दिसंबर

स्टोरी: नॉर्वेजियन मॉन्स्टर मूवी का सीक्वल, जहां पैलियोन्टोलॉजिस्ट नोरा, एंड्रियास और क्रिस एक नए 'मेगाट्रोल' से लड़ते हैं जो नॉर्वे की ओर बढ़ रहा है। यूवी लाइट टेक्नोलॉजी और मिलिट्री हथियारों से वे नॉर्स माइथोलॉजी की गहराई में जाते हैं।

7. पैरिया (Pariah)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

रिलीज डेट: 5 दिसंबर

स्टोरी: बंगाली फिल्म में एक ऐसे आदमी की कहानी है जो एक गुमशुदा पिल्ले की हिंसक तलाश में एक कुत्ते के मांस के रैकेट को तहस-नहस कर देता है।

8. स्टीफन (Stephen)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

रिलीज डेट: 5 दिसंबर 2025

स्टोरी: यह तमिल थ्रिलर एक कन्फेस्ड किलर के दिमाग में उतरती है, जिसकी एक साइकियाट्रिस्ट द्वारा जांच की जा रही है। साइकियाट्रिस्ट खुद एक माइंड-ट्विस्टिंग मिस्ट्री में फंस जाती है, जो एक साधारण जांच से शुरू होकर अनंत अंधेरे तक ले जाती है।

मजेदार होगा पहला हफ्ता

दिसंबर का पहला हफ्ता सचमुच एंटरटेनमेंट का खजाना लेकर आया है। हर जॉनर, हर भाषा और हर मूड के लिए कुछ न कुछ है चाहे आप अकेले हेडफोन लगाकर थ्रिलर देखें या पूरा परिवार सोफे पर बैठकर क्रिसमस की तैयारी करें। नेटफ्लिक्स ने सबसे ज्यादा सरप्राइज दिए हैं तो प्राइम और जियोहॉटस्टार भी पीछे नहीं हैं। इस हफ्ते जो भी आप चुनेंगे, बोरियत नाम की चीज आपसे कोसों दूर रहेगी। तो पॉपकॉर्न तैयार रखिए, लाइट्स डिम करिए और इस शानदार लाइन-अप का मजा लीजिए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article