वेब सीरीज

TMMTMTTM OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस प्लेटफॉर्म पर आएगी कार्तिक-अनन्या की फिल्म, जानिए यहां

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri OTT Release: समीर विदवान्स के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद मेकर्स द्वारा इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी।

Image

Pic Credit: Celebs/Instagram

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri OTT Release: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) अब 25 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' के साथ होने जा रहे क्लैश से बचने के लिए 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को 31 दिसंबर के दिन रिलीज करने का निर्णय लिया है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर दिखाई देगी। दोनों एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं झोड़ रहे हैं। जैसा कि बीते कई सालों से अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मेकर्स अपनी फिल्मों ओटीटी पर पेश करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक-अनन्या की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को सिनेमाघरों के बाद कब और कहां ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'

समीर विदवान्स के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद इस मूवी को ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा।

करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का इंतजार दर्शकों को बेताबी से है। इस मूवी में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा इरानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'पति पत्नी और वो' के बाद कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन देखने के लिए हरकोई बेकरार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article