बॉलीवुड

30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को नहीं मिली राहत, अंतरिम जमानत नामंजूर

Vikram-Shwetambari Bhatt sent to judicial custody: निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट (Shwetambari Bhatt) पर उदयपुर बेस्ड इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के फाउंडर डॉ. अजय मुर्डिया ने 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस मामले में अब उदयपुर कोर्ट ने अब कपल की अंतरिम जमानत रिजेक्ट कर दी है।

Image

Vikram Bhatt and Shwetambari Bhatt

Vikram-Shwetambari Bhatt sent to judicial custody: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट (Shwetambari Bhatt) गलत वजह से चर्चा में हैं। 7 दिसंबर को राजस्थान पुलिस ने इस कपल को मुंबई में अरेस्ट किया था। विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए उदयपुर लाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रम और उनकी पत्नी पर उदयपुर बेस्ड इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के फाउंडर डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। अदालत ने विक्रम और श्वेतांबरी को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया।

अंतरिम जमानत हुई रिजेक्ट

अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के वकील ने मेडिकल ग्राउंड्स पर अंतरिम जमानत की अपील की। हालांकि उदयपुर की अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनकी अंतरिम जमानत को अदालत ने रिजेक्ट कर दिया है। डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। अब उन्हें उदयपुर की सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।

राजस्थान के उदयपुर के भूपालपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार डॉ. मुर्डिया ने विक्रम और उनकी टीम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. मुर्डिया ने बताया है कि उन्होंने एक फिल्म के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये की इन्वेस्टमेंट की थी। कपल ने कथित तौर पर उन्हें आश्वासन दिया था कि फिल्म से 200 करोड़ रुपये तक का मुनाफा होगा। यह प्रोजेक्ट डॉ. मुर्डिया की दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक बायोग्राफिकल फिल्म थी। यह भी बताया गया है कि विक्रम भट्ट ने इस फिल्म के प्रोडक्शन को बीच में ही रोक दिया था। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article