वेब सीरीज

Toaster OTT Release: राजकुमार- सान्या की फिल्म इस दिन Netflix पर मचाएगी धमाल, रिलीज डेट से उठा पर्दा

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 26, 2026, 03:00 PM IST

Toaster Release Date: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की नई फिल्म टोस्टर (Toaster) अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये डार्क कॉमेडी फिल्म 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। इसका ऐलान मेकर्स ने एक वीडियो के साथ किया है, जो...

Image

Image Source: Toaster Movie

Toaster Release Date: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की नई फिल्म टोस्टर (Toaster) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। राजकुमार राव की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म टोस्टर का नया पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। इन सब के बीच अब फिल्म टोस्टर की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। राजकुमार राव की ये फिल्म सिनेमाघर नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं फिल्म टोस्टर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी 'टोस्टर'

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म टोस्टर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म टोस्टर की रिलीज डेट है। फिल्म टोस्टर की रिलीज डेट का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म टोस्टर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर की अगले महीने यानी 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने फिल्म टोस्टर की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने एक वीडियो के साथ किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान राजकुमार राव ने फिल्म की स्टारकास्ट भी खुलासा किया। इसके अलावा अपने फिल्म दोस्टर में अपने किरदार को लेकर भी बोलते नजर आए।

यहां देखें राजकुमार राव का वीडियो

फैंस को पसंद आया वीडियो

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म टोस्टर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फिल्म टोस्टर के इश वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा। इस वीडियो में राजकुमार राव का एकदम नया अंदाज देखने को मिला। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म टोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article