Rajkummar Rao-Keerthy Suresh in Next Movie: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म 'भूल चुक माफ' 16 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन लास्ट मौके पर मेकर्स ने अपना फैसला बदलकर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराने का फैसला लिया है। 'भूल चुक माफ' की रिलीज से पहले रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही नेक्स्ट मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म 'टोस्टर' के बाद नई रोमांटिक कॉमेडी पर काम शुरू कर दिया है। इस कपल का यह सेकंड प्रोजेक्ट है। यह फिल्म 1 जून से फ्लोर पर जानी है। फिल्म की सभी तैयार शुरू कर दी गई हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी इंडिया के करंट एजुकेशन सिस्टम के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगी।
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश स्टारर को अभी तक टाइटल नहीं मिला है। फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर करते नजर आएंगे, जिन्होंने हाल ही में थ्रिलर सेक्टर 36 (2024) को डायरेक्ट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश जल्द तमिल फिल्म रिवॉल्वर रीटा की शूटिंग करने के बाद मुंबई में राजकुमार राव के साथ उनकी नेक्स्ट मूवी को शूट करेंगी।
दूसरी ओर राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल चुक माफ' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ लीड रोल में वामिका गब्बी को देखा जाएगा। बीते साल राजकुमार राव को फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
