Tina Ahuja on Working With Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा का अभी कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी परिवार से जुड़ी कोई खबर सामने आती है। कुछ समय पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने एक्टर को लेकर कई खुलासे किए। अब इन सब के बीच गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान टीना आहूजा ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी, लेकिन मां को लेकर जो कहा उसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Govinda की ये क्या हुई हालत, 62 वर्ष की उम्र में टूटा हीरो नंबर 1 का दांत; वीडियो देख फैंस भी हैरान
'मां के साथ शो करना आसान नहीं'
एक्ट्रेस टीना आहूजा एक बार फिर से खबरों में है, इसकी वजह Zoom को दिया इंटरव्यू है। जब टीना आहूजा से पूछा गया कि अपनी मां सुनीता के साथ कुकिंग रियलिटी शो करना उनके लिए कितना आसान था, तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मां के साथ शो करना आसान नहीं था। ऐसा कुछ भी नहीं था। सबसे मुश्किल बात ये थी कि मुझे तो कुकिंग का ‘c’ भी नहीं आता। और मेरे जैसे इंसान के लिए, जो ज्यादातर कैमरे के पीछे काम करता है, अचानक कैमरे के सामने आना भी एक बड़ा शॉक था।' टीना ने 'मां है ना' शो के ऑफर को लेकर कहा, 'क्योंकि मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मैं अपनी मां के साथ ऐसा शो करूंगी। ये शो मैंने सिर्फ अपनी मां और नीती-प्रीति की वजह से किया।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सुनीता आहूजा द्वारा पति गोविंदा पर बेटे को सपोर्ट ना करने के लगाए गए आरोप, अभिनेता ने दी सफाई
शिल्पा शेट्टी को लेकर कही ये बात
इसके अलावा जब टीना से शिल्पा शेट्टी के शो को होस्ट करने को लेकर उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि 'मैंने शिल्पा जी के साथ पहले भी काम किया है। मैं जानती हूं कि वो बहुत ही अच्छी और दिल की साफ इंसान हैं। आप किसी इंसान की नेचर को नजरअंदाज नहीं कर सकते, क्योंकि वह वाकई बहुत ही अच्छी और प्यारी हैं। मैंने उन्हें कभी जज नहीं किया। वो जैसी हैं वैसी ही हैं। मुझे लगता है वो भी शो में बहुत एंजॉय कर रही थीं क्योंकि सब इतने खराब खाने बना रहे थे। उनके लिए भी यह एक फन मोमेंट था।'
