बॉलीवुड

सुनीता आहूजा द्वारा पति गोविंदा पर बेटे को सपोर्ट ना करने के लगाए गए आरोप, अभिनेता ने दी सफाई

Govinda breaks silence on Wife Sunita's allegations: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अभिनेता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने बेटे के करियर में सपोर्ट नहीं किया। इन आरोपों पर गोविंदा ने खुलकर बात की है।

Image

Pic Credit: Instagram

Govinda breaks silence on Wife Sunita's allegations: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक गोविंदा (Govinda) अपनी पर्सनल लाइफ के चलता लगातार चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा को लेकर कभी खबरें आती हैं कि वो दिवालिया हो गए हैं तो कभी उनकी पुरानी जिंदगी से जुड़े कई किस्से मीडिया में वायरल होने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी अभिनेता पर कई आरोप लगाते हुए बेबाकी से बयान दिया है। हैरानी की बात यह है कि सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने पति गोविंदा कर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी बेटे के करियर को बनाने में सपोर्ट नहीं किया। अब इस आरोप पर गोविंदा ने अपना रिएक्शन दिया है।

सुनीता के आरोपों पर बोले गोविंदा

सुनीता आहूजा द्वारा बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर में सपोर्ट ना करने के आरोपों पर गोविंदा ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैंने अपनी फैमिली के लिए पॉलिटिक्स छोड़ दी थी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे द्वेष किसी भी तरह से मेरी फैमिली की लाइफ में दखलंदाजी करें.. खासकर मेरे बच्चों पर। मैंने साजिद नाडियाडवाला से मेरे बेटे को गाइड करने के लिए कहा था। साजिद ने यशवर्धन की फिल्ममेकिंग के अलग-अलग पहलुओं को सीखने में मदद भी की।' (इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' का हिस्सा नहीं होंगे विजय सेतुपति, सच्चाई से उठ गया पर्दा)

Govinda-Sunita

Govinda-Sunita

इस साल डेब्यू कर सकते हैं गोविंदा के बेटे यशवर्धन

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड की दुनिया में अपनी नई शुरुआत करने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि साजिद खान की फिल्म से यशवर्धन अक डेब्यू होगा। यह एक हॉरर फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि यशवर्धन ने इस मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस मूवी में यशवर्धन आहूजा को 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article