Govinda Tooth Loss At The Age Of 62: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गोविंदा ने सिनेमा की दुनिया में कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग बेहद चाव से देखते हैं। हालांकि कुछ दिनों से गोविंदा अपनी फिल्मों नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हीरो नंबर 1 को देख फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, गोविंदा (Govinda) के वीडियो में उनका दांत टूटा हुआ नजर आया, जिसपर कुछ फैंस ने तो चिंता जाहिर की। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर खिल्ली उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। यह भी पढ़ें: 'मेरे नाम का यूज मत करो', Govinda ने दी Sunita Ahuja को सख्त चेतावनी! कुकिंग शो में धमाका करेंगी एक्टर की बीवी

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रियलिटी शो में नजर आएंगे गोविंदा
बता दें कि गोविंदा (Govinda) अपनी बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) का साथ देने के लिए रियलिटी शो 'मां है ना' में नजर आएंगे। इससे जुड़ी गोविंदा और टीना आहूजा की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों साथ नजर आए। गोविंदा को उनकी बेटी के साथ देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।
