वेब सीरीज

The White Lotus: हॉलीवुड की वेब सीरीज में धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण, पहले भी जुड़ चुका है नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 15, 2026, 03:02 PM IST

Deepika Padukone OTT Debut: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी की दुनिया में भी धमाल मचाने वाली हैं। दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण किस वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।

Image

Image Source: IMDb

Deepika Padukone OTT Debut: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों से जुड़े अपडेट भी सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच अब दीपिका पादुकोण का नाम एक वेब सीरीज से जुड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण की फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण का नाम किस फिल्म से जुड़ रहा है।

वेब सीरीज में धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वेब सीरीज है। दीपिका पादुकोण की एक वेब सीरीज के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने जा रही हैं। Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस साल वेब सीरीज द व्हाइट लोटस (The White Lotus) के सीजन 4 में हिस्सा ले सकती हैं। लेकिन ये बात अभी सिर्फ खबर है और स्टूडियो की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। पिछले महीने HBO ने सीजन 4 के नए कलाकारों का ऐलान किया था। इसमें हैरी पॉटर की अभिनेत्री हेलेना बोनहम कार्टर (Helena Bonham Carter) और क्रिस मेसिना (Chris Messina) शामिल हैं। सीरीज में स्टीव कूगन (Steve Coogan), कैलेब जोंटे एडवर्ड्स (Caleb Jonte Edwards), मरिसा लॉन्ग (Marissa Long), अलेक्जेंडर लुडविग (Alexander Ludwig), एजे मिचाल्का (AJ Michalka) और सैंड्रा बर्नहार्ड (Sandra Bernhard) भी हैं।

सीजन 3 के लिए भी किया गया था अप्रोच

2024 में दीपिका पादुकोण के द व्हाइट लोटस सीजन 3 में आने की खूब अफवाहें उड़ी थीं। ये बात तब शुरू हुई जब रणवीर सिंह की मां ने एक पोस्ट को लाइक किया था, जिसमें लिखा था कि दीपिका इस अंतरराष्ट्रीय शो में दिखाई देंगी। लेकिन बाद में इस सीरीज में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आईं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article