वेब सीरीज

The Traitors 2: 'दोनों पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा', शो में Shweta Tiwari ने मैरिड लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

The Traitors 2: रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 का नया ट्रेलर सामने आया है, जिसमें श्वेता तिवारी शॉकिंग खुलासा करती दिखाई दीं। श्वेता ने अपनी मैरिड लाइफ की बात की। आइए आपको बताते हैं कि श्वेता ने क्या कहा?

Image

shweta tiwari

The Traitors 2: रियलिटी शो की दुनिया में एकता कपूर के बाद करण जौहर धमाका करने आ रहे हैं। करण जौहर अपना रियलिटी शो द ट्रेटर्स का सीजन 2 लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। द ट्रेटर्स 2 (The Traitors 2) के कंटेस्टेंट्स का ऐलान मेकर्स पहले ही कर चुके हैं और अब मेकर्स की तरफ से शो की प्रीमियर डेट का ऐलान किया गया है। शो का धमाकेदार ट्रेलर सामने आया है, जिसमें करण जौहर कंटेस्टेंट्स की बैंड बजा रहे हैं और इसी बीच श्वेता तिवारी अपनी मैरिड लाइफ पर एक शॉकिंग खुलासा कर देती हैं। आइए आपको प्रीमियर की डेट और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का शॉकिंग खुलासा दोनों बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jiya Shankar ने मंगेतर करण धवन संग डिनर डेट पर हुई रोमांटिक, कोजी फोटो शेयर कर लिखा, 'हाय फियॉन्से'

    श्वेता तिवारी का बड़ा खुलासा

    प्राइम वीडियो ने अपने शो द ट्रेटर्स 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर जारी किया है, जिसमें तमाम कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़े देखने के लिए मिल रहे हैं। इस ट्रेलर में एक मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स सीट पर बैठे हैं और उनके आंखों पर पट्टियां बंधी है। ये वो समय है जब करण जौहर ट्रेटर चुनने वाले हैं। इसके बाद ही श्वेता तिवारी अपनी लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा करती हैं। ट्रेलर में कोई एक कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी को बोलता है, 'पकड़ने में आप माहिर नहीं हो सकती।' इस पर श्वेता तिवारी काफी इमोशनल होकर बोलती हैं, 'अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा है।' इस मौके पर श्वेता अपने सारे इमोशंस कंट्रोल करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रोहित सुचांती को डेट कर चुकी हैं Shivangi Joshi, को-एक्टर ने एक्ट्रेस की लव लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

      श्वेता तिवारी पर पहले पति राजा चौधरी ने लगाया था आरोप

      बता दें कि हाल ही में श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। तब राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। राजा ने दावा किया था कि श्वेता का उनके हर को-स्टार संग अफेयर रहा है। राजा चौधरी के इस बयान के बाद श्वेता तिवारी का सेजान खान के साथ नाम जोड़ा जाने लगा था। दावा किया गया था कि राजा ने इनडायरेक्टली श्वेता और सेजान के अफेयर का हिंट दिया है।

      कब से शुरू हो रहा है द ट्रेटर्स 2करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 अमेजन प्राइम पर 13 अगस्त से स्ट्रीम होगा। इस बार शो में कुल 21 कंटेस्टेंट्स शामिल हो रहे हैं, जिसमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर ब्रार, पारुल गुलाटी दिलीप ताहिल, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), शनील गिल, शालिनी पासी और साहिल सलथिया शामिल है।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article