वेब सीरीज

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने किया रिलीज डेट का खुलासा, अक्टूबर की ठंड में ओटीटी पर बढ़ाएंगे गर्मी

The Family Man 3 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन के पहलो दो सीजन दर्शकों के बीच धूम मचा चुके हैं और इनमें मनोज बाजपेयी की परफॉर्मेंस ने सबका दिल भी जीता है। दर्शकों को इस वक्त द फैमिली मैन 3 का इंतजार है, जिसकी रिलीज डेट को लेकर मनोज ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

The Family Man 3

The Family Man 3 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन ने मनोज बाजपेयी को ओटीटी का स्टार बना दिया है। इस वेब सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ने ही दर्शकों के बीच जमकर लोकप्रियता बटोरी है। पिछले कुछ समय से द फैमिली मैन 3 की शूटिंग चल रही थी, जिसकी रिलीज का इंतजार इस वक्त दर्शकों को है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसे सुनकर दर्शकों के होठों पर मुस्कुराहट आ जाएगी।

अक्टूबर-नवम्बर 2025 में रिलीज होगी द फैमिली मैन 3

एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने द फैमिली मैन 3 की शूटिंग पूरी कर ली है और उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज इस साल के अक्टूबर महीने में रिलीज हो सकती है। मनोज बाजपेयी के अनुसार, "हमने द फैमिली मैन 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। जब हमने द फैमिली मैन शुरू की थी, हमें नहीं पता था कि दर्शकों को ये इतनी पसंद आएगी और हम तीसरे सीजन तक जाएंगे। मैंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जो लोगों के बीच मशहूर हुए हैं लेकिन मुझे लगता है कि ये मेरा सबसे मशहूर काम है। मैंने ओटीटी के लिए कई और प्रोजेक्ट किए हैं लेकिन इसके जैसा प्यार मुझे कभी नहीं मिला है। हम द फैमिली मैन 3 को अक्टूबर-नवम्बर में रिलीज करेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा तीसरा सीजन भी खूब पसंद आएगा।"

The Family Man Season 3

The Family Man Season 3 is slated to release on Amazon Prime Video in late 2025, likely around Diwali or shortly after the IPL. Manoj Bajpayee returns as intelligence officer Srikant Tiwari, who this time confronts two formidable new threats, including a powerful antagonist played by Jaideep Ahlawat.

मनोज बाजपेयी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "द फैमिली मैन के पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और इसके सीन्स भी काफी वायरल हुए। मैं ये कह सकता हूं कि तीसरे सीजन के अपने मूमेंट्स हैं, जो लोगों को पसंद आएंगे। द फैमिली मैन 2 की हाइलाइट सामंथा थीं और तीसरे सीजन की हाइलाइट जयदीप अहलावत रहेंगे। वो कमाल के एक्टर हैं और मुझे ऐसे एक्टर्स के साथ काम करने में मजा आता है।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article