Is Seema Sajdeh Join The Alliance: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू का नया रिएलिटी शो 'एलायंस' (Alliance) इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। ये शो 26 जून 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा है। 'एलायंस' में इस समय 16 मशहूर हस्तियां 4 टीमों में बंटकर एक-दूसरे को तगड़ा कम्पटीशन दे रही हैं। इस शो के लिए मेकर्स ने 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी रखी है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि एली गोनी शो में एंट्री लेने को तैयार हैं। इसके बाद अब ताजा अपडेट यह है कि शो में सोहेल खान के एंट्री लेने के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह भी 'एलायंस' में एंट्री ले सकती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Box office Day 4: धड़ाम से गिरी आलिया-शरवरी स्टारर की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन)
सीमा सजदेह रिएलिटी शो 'एलायंस' में लेंगी एंट्री
Reality Scoop के मुताबिक सोहैल खान, सोहेल खान, एगू स्टेनली, और वृद्धि पटवा के 'एलायंस' में नए कंटेस्टेंट बनकर एंट्री के बाद एक नाम और शो से जुड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले एविक्शन के बाद सीमा सजदेह की एंट्री शो में हो सकती है। इतना ही सीमा के साथ-साथ एली गोनी का नाम भी शो में शामिल के लिए आगे आया है। सीमा सजदेह की एंट्री को देखने के लिए फैन्स भी उत्साहित हैं। Prime Video और इन दोनों रूमर्ड कंटेस्टेंट्स ने अभी तक इन रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला की शिल्पा शिंदे ने उड़ाई खिल्ली, बोलीं 'गौरव की वजह से ये...')

Seema Sajdeh
सीमा साजदेह एक मशहूर फैशन डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं। सीमा को नेटफ्लिक्स शो 'Fabulous Lives of Bollywood Wives' में नजर आई थीं। सीमा अक्सर अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन कॉम्पिटिटिव रिएलिटी शोज से उन्होंने दूर ही रहना पसंद किया। अगर अफवाहें सच हैं, तो Alliance शो उनके करियर का पहला कॉम्पिटिटिव रिएलिटी शो होगा।
