Shilpa Shinde on Akanksha Chamola: 'लॉक अप सीजन 2' को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं। यह शोज अब दर्शकों का पसंदीदा बन गया है। 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) से श्रेष्ठा अय्यर के बाहर होने के बाद इसमें शिल्पा शिंदे की एंट्री वाइल्डकार्ड के तौर पर हुई। रिएलिटी शो में 'भाबी जी घर पर हैं' की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है, तभी से नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। घर के अंदर पहले ही दिन शिल्पा ने कंटेस्टेंट्स से बात की। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मुद्दों पर भी चर्चा की, इस बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट सुनीता आहूजा और श्रेया कालरा भी शामिल थीं। शिल्पा शिंदे ने शो में मौजूद आकांक्षा चमोला को लेकर भी खूब खिल्ली उड़ाई। शिल्पा शिंदे ने यहां तक दिया है कि आकांक्षा चमोला यहां गौरव खन्ना की वजह से है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड सिंगर Lauren Bennett का 37 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी म्यूजिक इंडस्ट्री)
आकांक्षा चमोला को लेकर शिल्पा शिंदे ने उड़ाया मजाक
शिल्पा शिंदे ने कहा कि आकांक्षा चमोला केवल अपने पति गौरव खन्ना की वजह से शो में हैं। जब सूफी मोतीवाला ने आकांक्षा को यह बताई तो वो मुस्कुराई और कहा कि उन्हें इस शो के लिए चुना गया है। इस बीच शिल्पा ने श्रेया और माधुरी जैन से कहा, 'मैं उसको बोला वो गौरव की वजह से आई है। मैंने कहां उसको कभी देखा गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड बन आईं Shilpa Shinde ने शिवांगी जोशी से लिया पंगा, आकांक्षा चमोला बोलीं- 'झगड़ा होगा')

Shilpa Shinde and Akanksha Chamola
आकांक्षा का ऐसा था रिएक्शन
आकांक्षा चमोला ने अगली सुबह कहा कि अगर घर में कोई ऐसा है जिससे वह झगड़ा कर सकती है, तो केवल शिल्पा है। आकांक्षा ने बाकी लोगों को बताया कि शिल्पा उन्हें पसंद नहीं करती है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि शिल्पा यहां झगड़े करने और लोगों पर आरोप लगाने आई है। अच्छा होगा कि श्रेया के साथ ऐसा ना करें। आकांक्षा ने श्रेया का नाम इसलिए लिया क्योंकि शो में पहले दिन से ही शिल्पा की उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग रही है।
