Samay Raina New Show: पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ शो को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। समय रैना से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। समय रैना विवाद के बाद वापसी कर रहे हैं। 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो में विवाद होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए चुप्पी साध ली थी, लेकिन अब वो अपने नए कॉमेडी स्पेशल के साथ वापस आ गए हैं। समय रैना के नए शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं समय रैना के नए शो 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) बारे में जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: समय रैना ने जमाने के सामने ले ली आर्यन खान की चुटकी, SAY NO TO CRUISE वाली टी-शर्ट पहनकर दिए पोज)
समय रैना ने किया नए शो का ऐलान
कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह समय रैना का नया शो है। रविवार यानी 5 अप्रैल को को समय रैना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी नई कॉमेडी स्पेशल “Still Alive” के साथ वापसी का ऐलान किया। वीडियो में दिखाया गया कि इंडिया गॉट लेटेंट 14 जून 2024 को शुरू हुआ थी और कई सफल एपिसोड के बाद 10 फरवरी 2025 को इसे बड़ा झटका लगा। इसमें रणवीर द्वारा पूछे गए उस सवाल का क्लिप भी शामिल था जिसने विवाद खड़ा कर दिया था। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि समय, अपूर्वा मुखीजा, रणवीर और आशीष चंचलानी को धमकियों का सामना करना पड़ा और कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। क्लिप के अंत में उन्होंने अपनी नई कॉमेडी स्पेशल का ऐलान किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक धांसू कैप्शन भी दिया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। (ये भी पढ़ें:दिव्यांगों का मजाक उड़ाने वाले Samay Raina को SC से यूनिक सजा, शो करके जुटाने होंगे फंड)
इन स्टार्स ने किया कमेंट
समय रैना के नए शो के वीडियो पर लोगों कमेंट किए। आशीष चंचलानी ने कमेंट्स में समय रैना का उत्साह बढ़ाते हुए लिखा, 'एपिक। लव यू।' फैंस ने भी कॉमेडियन पर प्यार बरसाया। फैंस समय रैना की वापसी से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

समय रैना ने शुरू किया नया शो Pic Credit- Samay Raina Instagram
कानूनी विवादों में फंस गए थे समय रैना
कॉमेडियन समय रैना का करियर काफी अच्छा चल रहा था। लेकिन शो में हुए एक विवाद ने उन्होंने कानूनी विवादों में फंसा दिया था। कॉमेडियन समय रैना के नए शो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
