टीवी मसाला

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने वाले Samay Raina को SC से यूनिक सजा, शो करके जुटाने होंगे फंड

भारतीय कॉमेडी की दुनिया के मशहूर सितारे समय रैना के कॉमेडी शो मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने एक यूनिक सा फैसला लिया है, जो न केवल लोगों को चौंका रहा है बल्कि डिबेट का टॉपिक भी बनता दिख रहा है। असल में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत कुछ लोगों को ये सजा सुनाई है कि वो दिव्यांगों के लिए शोज करेंगे और उनके लिए चंदा इकट्ठा करेंगे।

Image

Samay Raina (1)

भारतीय यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना पर का विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट काफी समय पहले बंद हो चुका है लेकिन इसकी खबरें अब तक जारी है। असल में इस शो पर समय रैना ने भद्दी कॉमेडी की थी, जिस कारण लोगों का गुस्सा उन्हें झेलना पड़ा था। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया, जहां कुछ महीनों की चर्चा के बाद एक बड़ा फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट में चले इस मामले के फैसले को लोगों ने हैरत में डाल दिया है और सभी मान रहे हैं कि यूनिक सजा है। असल में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने संजय रैना मामले में फैसला सुनाया है कि वो दिव्यांगों के लिए खास शो का इंतजाम करेंगे, जिसमें उन्हें बुलाया जाएगा और इसके बाद दिव्यांगों के लिए फंड रेजिंग भी करनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया है:

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना मामले में सुनवाई करते हुए कॉमेडियन समेत 3 लोगों को सजा सुनाई है कि वो आने वाले दिनों में दिव्यांगों के लिए स्पेशल शोज करें, जिनमें उन्हें दिव्यांगों को न्योता भी देना होगा। इससे न केवल समाज में दिव्यांगों के लिए जागरुकता फैलेगी बल्कि समाज में अच्छा मैसेज भी जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने सबको ये आदेश भी दिया है कि इन शोज के जरिए दिव्यांगों के लिए फंड भी जोड़ा जाए ताकि उनकी मदद की जा सके।

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने समय रैना और उनके साथी कॉमेडियन्स को समाज के प्रति जिम्मेदार रहने की भी सलाह दी है और कहा है कि जो लोकप्रियता उन्हें मिली है, उसका उन्हें सही उपयोग करना चाहिए ताकि लोगों को सही दिशा मिल सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो कॉमेडियन्स पर सजा का बोझ नहीं बल्कि समाज का बोझ डाल रहे हैं। जिसे उन्हें सही ढंग से उठाना होगा और समाज को पॉजिटिव संदेश देना होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article