वेब सीरीज

Exclusive: Heeramandi के बाद हुई ट्रोलिंग पर Shermin Segal ने कही ये बात, बोलीं- 'चलो लोगों ने नोटिस तो किया..'

Shermin Segal on Trolling after Heeramandi: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (Shermin Segal) वेब सीरीज हीरामंडी की रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। उन्हें खराब एक्सप्रेशन के चलते लगातार टारगेट किया जा रहा है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग को लेकर जवाब दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Sharmin Segal Reacts to trolling after Heeramandi- Exclusive

Shermin Segal on Trolling after Heeramandi: हीरामंडी की रिलीज के बाद से ही इसकी स्टारकास्ट लगातार चर्चा में बनी हुई है। अदिति राव हैदरी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और शर्मिल सहगल भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (Shermin Segal) को वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) की रिलीज के बाद से ही लगातार टारगेट किया जा रहा है। एक्ट्रेस के खराब एक्सप्रेशन और एक्टिंग के चलते उन्हें यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इंटरनेट पर शर्मिल की ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही हैं जिनमें उनपर कई मीम्स भी बन रहे हैं।

शर्मिन ने अभी तक इस ट्रोलिंग पर चुप्पी साधी हुई थीं। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट किया है और बताया कि वह इससे परेशान होने की जगह इसे एक पॉजिटिव अंदाज में ले रही हैं। आइए अब एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।

शर्मिन सहगल ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'आखिरकार मैं बस इस चीज के लिए धन्यवाद करती हूं कि मुझे नोटिस किया गया है, फिर चाहे वो पॉजिटिव हो या निगेटिव हो। मेरे लिए यही मायने रखता है कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं। मैं उस मौके का भी धन्यवाद देती हूं जो मुझे अपनी कला दिखाने के लिए मिला है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article