Kriti Sanon Sister Nupur Sanon Approached For Bigg Boss OTT 3: ओटीटी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने नए सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का ऐलान हो चुका है और ये 22 जून तक जियो प्रीमियम पर शुरू हो सकता है। अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कई सितारों को भी अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें शहजादा धामी से लेकर अरहान बहल तक शामिल है। वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' से एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ा है, जो कि बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी हैं।
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि नुपुर सेनन हैं। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स ने शो के लिए नुपुर सेनन (Nupur Sanon) को अप्रोच किया है और अभी दोनों के बीच इसे लेकर बातचीत भी जारी है। हालांकि 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर एक्ट्रेस या खुद मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बनेंगी भी या नहीं। बता दें कि नुपुर सेनन के अलावा एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर को भी मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए न्योता दिया है।
इन स्टार्स को भी मिला 'बिग बॉस ओटीटी 3' का न्योता
नुपुर सेनन (Nupur Sanon) और अनुषा दांडेकर के अलावा मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए शीजान खान, शफक नाज, संकेत उपाध्याय और चेष्ठा भगत जैसे सितारों को भी अप्रोच किया है। हालांकि अभी शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आनी बाकी है। इससे इतर बता दें कि इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं।
