Shashi Kapoor's Grandson Zahan Kapoor: दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर (Shashi Kapoor) के पोते जहान कपूर (Zahan Kapoor) विक्रमादित्य मोटवानी की अपकमिंग वेब सीरीज ब्लैक वारंट में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज के जरिए वह अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स-स्टारर शो जहान को तिहाड़ जेल में एक नए जेलर के रोल में पेश करने वाला है, जो कठोर वातावरण में ढलने की चुनौतियों से जूझता है, जबकि उसके साथ काम करने वाले लोग उससे थोड़ा मजबूत और निर्दयी होने के लिए कहते रहते हैं। टीजर जेल की जिंदगी की अनफिल्टर्ड रियलिटी को भी दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तेजी से वायरल होने लगा है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Happy Birthday Govinda: सेट पर हुए लेट तो इस को स्टार ने जड़ा थप्पड़, बुरे वक्त में सुनील शेट्टी-सलमान खान से मांगा काम
जहान कपूर पर हैं सभी की निगाहें
इस वेब सीरीज में राहुल भट्ट, परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर और सिद्धांत गुप्ता के साथ जहान कपूर का ओटीटी डेब्यू होने वाला है। जहान ने शो का टीजर एक कैप्शन के साथ रिलीज किया हैं। जिसमें उन्होंने लिखा, 'भारत की सबसे खौफनाक जेल में एक नया जेलर आया है, कुछ वास्तविक घटनाओं पर आधारित - ब्लैक वारंट, 10 जनवरी को रिलीज़! केवल नेटफ्लिक्स पर।'
कौन है जहान कपूर?
जहान, कपूर परिवार से आते हैं। 11 मार्च 1992 को जन्मे जहान दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर के पोते और कुणाल कपूर और शीना सिप्पी के बेटे हैं। उनके परदादा अभिनेता पृथ्वीराज कपूर और जेफ्री केंडल हैं। जबकि उनके नाना फिल्म निर्देशक, अभिनेता और निर्माता रमेश सिप्पी हैं। बॉलीवुड अभिनेता करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर उनके दूसरे चचेरे भाई हैं।
