वेब सीरीज

Samay Ranveer Controversy: समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया के जोक्स से नाखुश पंजक त्रिपाठी, बोले 'क्योंकि सेंसरशिप नहीं...'

Pankaj Tripathi on Samay Ranveer Controversy: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने समय रैना (Samay Raina) और रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) विवाद पर मीडिया के बात की है और कहा है कि क्योंकि सोशल मीडिया पर सेंसरशिप नहीं है, इसलिए आप कुछ भी नहीं बोल सकते हैं। लोगों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वो क्या बोल रहे हैं?

Image

Pankaj on Ranveer Samay Controversy

Pankaj Tripathi on Samay Ranveer Controversy: जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, कॉमेडियन समय रैना और द रेबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा इन दिनों एडल्ड जोक मामले को लेकर चर्चा में हैं। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा गेस्ट के रूप में पहुंचे थे, जहां इन्होंने कई सारे एडल्ट जोक्स बोले। इन जोक्स पर इन दिनों बवाल मचा हुआ है और पुलिस हरकत में है। एडल्ट जोक मामले पर इन दिनों काफी सारे सितारे बयानबाजी भी कर रहे हैं और अपने विचार लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी मीडिया से एडल्ट जोक मामले पर बात की और कहा कि लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वो क्या बोल रहे हैं?

पंकज त्रिपाठी ने इंडियाद गॉट लेटेंट पर क्या बोला?

एक्सप्रेसो से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने भद्दी बातों पर आपत्ति जताई और कहा कि कई लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं लेकिन ऐसे लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वो सेंसेबल बातें करें। पंकज त्रिपाठी के अनुसार, 'इंटरनेट के साथ बड़ी बात यह है कि ये कई लोगों को रातों-रात फेमस कर देता है। इन लोगों को फेम और नेम मिल जाता है लेकिन सेंसेबिलिटी कहां है? हमें ये सोचना चाहिए कि क्या ऐसे लोगों के पास जरूरी बुद्धि है या नहीं? और ये लोग कितने पढ़े हुए हैं। सोसायटी में बहुत सारी चीजें होती हैं लेकिन हमें समझना है कि हमें सोसायटी को अच्छा बनाने के लिए क्या-क्या करना है और क्या नहीं?'

पंकज त्रिपाठी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'दोस्तों के साथ आप किसी भी भाषा में मजाक कर सकते हैं और इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन समाज में बैठकर मजाक के नाम पर कुछ भी बोल जाना गलत है। हमें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि हम जो भी बात बोलें उसमें कुछ तो सेंस हो। बिना सेंस के बोली गई बात का क्या फायदा?'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article