Samay Raina Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) का लेटेस्ट एपिसोड इस वक्त हर ओर चर्चा में है। समय रैना (Samay Raina) के शो पर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) द्वारा बोला गया माता-पिता के सेक्स से जुड़ा एडल्ट जोक लोगों को पसंद नहीं आ रहा है, जिस कारण सोशल मीडिया से लेकर पार्लियामेंट तक सभी जगह हाहाकार मचा हुआ है। अगर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया विवाद पर सामने आए नए अपडेट की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि मुंबई पुलिस ने इन दोनों को समन भेजा है। जल्द ही समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे और इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखेंगे।
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया मांग चुके हैं माफी
बीते दिन मुंबई पिलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना पर एडल्ट जोक मामले में एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने एक वीडियो जारी करके लोगों के माफी मांगी थी। रणवीर अल्लाहबादिया वीडियो में बोलते दिख रहे थे, 'मैंने शो पर जो भी बोला वो गलत था। मैं मानता हूं कि उसमें फनी जैसी कोई चीज नहीं थी। कॉमेडी मेरा जॉनर नहीं है, जिस कारण मुझसे गलती हो गई। कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं सोशल मीडिया का इसी तरह से उपयोग करना चाहता हूं तो मैं कहना चाहूंगा कि नहीं। मुझे पता है कि मेरे वीडियोज हर उम्र के लोग देखते हैं, जिस कारण मैं आगे से ज्यादा सतर्क रहूंगा। मैंने जिन लोगों को अपने शब्दों से दुख पहुंचाया है, उनसे मैं माफी मांगता हूं।'
अगर बात करें समय रैना की तो उनकी तरफ से अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। विवादों के बीच समय रैना के दोस्त बलराज सिंह ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो चेस खेलते दिखाई दे रहे हैं। समय की तरफ से अब तक माफीनामा जारी नहीं किया गया है, जिस कारण भी लोग उनसे नाराज हैं।
