Saiyaara OTT Release Update: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) के माध्यम से बॉलीवुड की दुनिया में अपनी धमाकेदार शुरुआत की है। 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 6 दिनों के अंदर 'सैयारा' ने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस रोमांटिक ड्रामा को ऑडियंस सिनेमाघरों में जाकर देख रही है। मेकर्स फिल्म 'सैयारा' को सिनेमाघरों के बाद डिजिटल वर्ल्ड में भी पेश करेंगे। मेकर्स ने अब अपने प्लान में थोड़ा बदलाव किया है। अब यह मूवी थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिवाली के मौके पर दस्तक देगी।
इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी 'सैयारा'
टाइम्स ऑफ इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' की ओटीटी डील मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ फाइनल की है। अब यह मूवी दिवाली के खास मौके पर ओटीटी की दुनिया में दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि थिएटर में रिलीज होने के 8 हफ़्तों के बाद 'सैयारा' सितंबर में ओटीटी पर आएगी।
'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर्स डेब्यू किया है। हिंदी सिनेमा करियर अनीत की 'सैयारा' दूसरी फिल्म है। उन्होंने 2022 में रेवती द्वारा निर्देशित 'सलाम वेंकी' में भी काम किया था। इस मूवी में अनीत ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'सैयारा' को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। 'सैयारा' से पहले मोहित सूरी ने 2022 में 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्देशन किया था।
