वेब सीरीज

'हक' देख सैफ अली खान की बहन सबा ने बांधे तारीफों के पुल, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शानदार

Saba Praises Yami Gautam's Haq: सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यामी गौतम की फिल्म 'हक' ओटीटी पर दस्तक देते ही लोगों के साथ-साथ सेलेब्स की पसंद बनती जा रही है। करण जौहर और आलिया भट्ट के बाद अब सैफ अली खान की बहन सबा ने भी 'हक' देखकर इस मूवी की जमकर तारीफ की है।

Saba Praises Yami Gautam's Haq

Pics Credit: Instagram

Saba Praises Yami Gautam's Haq: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'हक' को हाल ही में निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराया है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से ही यह कोर्टरूम ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। घर बैठकर लोगों ने फिल्म को देखने के बाद खूब तारीफ की है। 'हक' इसलिए भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी खूब तारीफ करने में लगे हुए हैं। आलिया भट्ट और करण जौहर के बाद अब अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी भी 'हक' को देखने के बाद यामी गौतम की एक्टिंग की कायल हो गई हैं। सबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

'हक' की सबा ने की तारीफ

सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए 'हक' की तारीफ की और लिखा, 'अविश्वसनीय परफॉर्मेंस। शानदार। निस्संदेह यह सच में स्टैंडिंग ओवेशन के लायक है... फिल्म को स्क्रीन बहुत अच्छे से पेश किया गया है। शाजिया बानो की एक ऐसी कहानी जिसे साझा करना जरूरी था।'

Saba Post for Haq

Saba Post for Haq

सबा ने आगे कहा, 'यामी गौतम आप लाजवाब थीं। उनके काम और एक्टिंग ने मुझे इमोशनल कर दिया। मैं हमेशा से ही आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। इमरान हाशमी आपने भी इस स्टोरी को और भी शानदार बना दिया। आप दोनों की जोड़ी लाजवाब है। सुपर्न वर्मा आप कमाल हैं। आपको सलाम। रेशुनाथ ने शानदार राइटिंग की है!! पूरी कास्ट और क्रू को बधाई। हक को जरूर देखें।'

यामी गौतम ने भी सबा के इस पोस्ट पर रिप्लाई देते लिखा, 'सबा आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!' बताते चलें रेशू नाथ द्वारा लिखित और सुपन वर्मा द्वारा निर्देशित 'हक' में इमरान हाशमी और यामी गौतम लीड रोल में हैं। यह फिल्म शाह बानो बेगम बनाम मोहम्मद अहमद खान के ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट केस से प्रेरित है। इस मूवी में वर्तिका सिंह, परिधि शर्मा, राहुल मित्रा, दानिश हुसैन, अनंग देसाई और शीबा चड्ढा सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। इस मूवी को टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने प्रोड्यूस किया है।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article