वेब सीरीज

Rise And Fall 2 में लगेगा सितारों का तड़का, स्वरा भास्कर-करण पटेल समेत इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री पक्की

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 17, 2026, 02:40 PM IST

Rise And Fall 2 Promo: ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नए होस्ट वीरेंद्र सहवाग के साथ शो में कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे।

Image

शो राइज एंड फॉल 2 का नया प्रोमो हुआ रिलीज (Image Source: Prime Video)

Rise And Fall 2 Promo: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) एक बार फिर दर्शकों के बीच सत्ता और खेल का नया दांव लेकर लौटने वाला है। इस बार शो की कमान क्रिकेट के मैदान के धुरंधर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के हाथों में है। शो के नए सीजन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कंटेस्टेंट्स के नामों पर लगातार चर्चा चल रही थी। अब मेकर्स ने कुछ नामों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। इनमें टीवी और बॉलीवुड से जुड़े ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनके आने से शो में जमकर ड्रामा देखने को मिल सकता है।

‘राइज एंड फॉल 2’ का नया प्रोमो हुआ रिलीज

मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राइज एंड फॉल सीजन 2 का नया प्रोमो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, '26 सितंबर से मजा तो बहुत आएगा' बता दें कि राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत 26 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर होगी। ‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और करण पटेल (Karan Patel) की एंट्री की खबर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। इसके साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के नाम भी सामने आए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने एक प्रोमो में चारों नामों की तरफ इशारा किया था।

शो में होंगे इतने कंटेस्टेंट्स

राइज एंड फॉल 2 में कुल 15 कंटेस्टेंट्स होंगे और बाकी नाम आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है। सभी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स 42 दिनों तक टावर और बेसमेंट में रहेंगे और एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। इस पूरे गेम का मकसद पावर गेम के जरिए आखिर में शो का सबसे बड़ा शासक बनना होगा। वीरेंद्र सहवाग के लिए भी ये शो खास है, क्योंकि वो पहली बार किसी रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने होस्ट किया था।

इन्हें स्टार्स को किया गया अप्रोच

इंडिया फोरम्स (India Forums) की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्टर्स गौतमी कपूर (Gautami Kapoor), रोहित रॉय (Rohit Roy) और रोनित रॉय (Ronit Roy) को कथित तौर पर राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article