Shreya Kalra On Karan Patel: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) में करण पटेल (Karan Patel) को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में करण पटेल लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिससे लोगों का ध्यान एक्टर पर जा रहा है। इस शो में करण पटेल ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर तीखा बयान दिया था। करण ने दावा किया था कि रियलिटी शो में इन्फ्लूएंसर्स केवल फुटेज या लाइमलाइट पाने के लिए तरह-तरह की हरकतें करते हैं। इसके अलावा, करण ने ऋषभ जासवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि कब तक रील्स में रहोगे? कभी रियल लाइफ में भी आओ। अब करण पटेल को लॉकअप 2 की विनर और ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने जवाब दिया है। Bigg Boss 20: 'ड्रामा कर रही...', Love के रोने-धोने पर भड़कीं स्काउट की मां, काशवी ने मेकर्स को लगाई फटकार
करण पटेल पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा
श्रेया कालरा हाल ही में राइज एंड फॉल 2 में नजर आई थीं। वह शो में अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ का सपोर्ट करने पहुंची थीं। इस शो से बाहर आकर श्रेया ने करण पटेल के बयान पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट लगाया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आप यह कहकर हमें नीचा दिखा रहे थे कि लोग केवल फुटेज पाने के लिए रियलिटी शो में इस तरह की चीजें करते हैं। और विडंबना यह है कि उनका शो अब #1 पर ट्रेंड कर रहा है। हमने किसी रियलिटी शो में भाग लिया है, इसका मतलब यह नहीं है कि हम केवल यही करते हैं या यही स्टेज है, जिसके भरोसे हम जीवित हैं। रियलिटी टेलीविजन से परे हमारे करियर, प्रोजेक्ट्स, व्यवसाय और जीवन हैं।' YRKKH फेम Navika Kotia की टूटी सगाई, अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं एक्स मंगेतर Mazen Mody
shreya kalra on karan patel (photo credit- instagram)
