वेब सीरीज

Ramayana Part 1: नमित मल्होत्रा ने पल में ठुकराई 700 करोड़ की OTT डील, 4000 करोड़ वसूलने के लिए अपनाया पैंतरा

Namit Malhotra Rejected 700 Crore Rupees OTT Deal Of Ramayana: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी मूवी 'रामायण पार्ट 1' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म के लिए मेकर्स को 700 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिल रही थी, लेकिन नमित मल्होत्रा ने इसे ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई।

Image

नमित मल्होत्रा ने ठुकराई 'रामायण' के लिए 700 करोड़ की ओटीटी डील (फोटो क्रेडिट- नमित मल्होत्रा इंस्टाग्राम)

Namit Malhotra Rejected 700 Crore Rupees OTT Deal Of Ramayana: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की मूवी 'रामायण पार्ट 1' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। खासकर टीजर रिलीज के बाद से ही चारों तरफ रणबीर कपूर की मूवी 'रामायण पार्ट 1' की ही धाक जमी हुई है। मूवी के लिए दर्शक तो बेसब्री से इंतजार कर ही रहे हैं, वहीं अब इसके ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए भी प्लेटफॉर्म करोड़ों रुपये लुटाने के लिए तैयार हैं। लेकिन दूसरी ओर 'रामायण' (Ramayana) के लिए अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी लुटाने वाले नमित मल्होत्रा भी आसानी से इसके राइट्स नहीं बेच रहे हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने 'रामायण' फिल्म के करोड़ों रुपयों की ओटीटी डील पल में ही ठुकरा दी। यह भी पढ़ें: Exclusive: 'रामायण' का टीजर देख TV के राम ने दिया रिएक्शन, रणबीर कपूर की फिल्म के लिए कह दी ये बात

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) को 'रामायण' (Ramayana) के दोनों पार्ट के लिए करीब 700 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिली थी। इस बारे में बात करते हुए मूवी के सूत्र ने कहा, "नमित को 'रामायण' के दोनों पार्ट के लिए 700 करोड़ रुपये की ओटीटी डील मिली थी, जो कि अभी तक किसी भी भारतीय मूवी के लिए सबसे ज्यादा मार्जिन वाली डील है। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकराने में देर नहीं लगाई। 'रामायण' का 4000 करोड़ रुपये का बजट देखते हुए, नमित और उनकी टीम को लगता है कि 'रामायण' बड़े एमाउंट के लायक है, क्योंकि ये एक लेगेसी मूवी है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्हें मूवी के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये की ओटीटी डील की उम्मीद थी। उन्होंने बाकी 3000 करोड़ रुपये बाकी सूत्रों से वसूलने का प्लान बनाया है, जिसमें वैश्विक थिएट्रिकल राइट्स भी शामिल हैं।"

'रामायण' (Ramayana) से जुड़े सूत्रों ने आगे बताया कि नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) को लगता है कि ओटीटी प्लेयर्स मूवी से जुड़ी और चीजें देखने के बाद डील के लिए दोगुनी कोशिश करने वाले हैं। सूत्र ने कहा, "ये मूवी है, जो सभी प्लेटफॉर्म को वैश्विक पहुंच देगी। और दोनों मूवी के लिए 1000 करोड़ रुपये एक अच्छी कीमत है। वो अभी मूवी के राइट्स को अपने सबसे करीब रख रहे हैं और सही कीमत पर इसे सही प्लेयर को ही देंगे। संभावना है कि वह अभी केवल पार्ट 1 के राइट्स बेचेंगे और इसकी रिलीज तक पार्ट 2 के राइट्स अपने पास ही रखेंगे। एक रणनीति जो 'धुरंधर' की टीम ने भी अपनाई थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article