बॉलीवुड

Exclusive: 'रामायण' का टीजर देख TV के राम ने दिया रिएक्शन, रणबीर कपूर की फिल्म के लिए कह दी ये बात

Exclusive, Nitish Bhardwaj Reaction On Ramayana Teaser: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। मूवी का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे लेकर अब टीवी के राम नीतिश भारद्वाज ने भी रिएक्शन दिया है।

Image

'रामायण: पार्ट 1' के टीजर पर नितिश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Exclusive, Nitish Bhardwaj Reaction On Ramayana Teaser: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' का धाकड़ टीजर भी रिलीज हो चुका है। नितेश तिवारी की रामायण का टीजर देखकर ही लोग मंत्रमुग्ध हो चुके हैं। रणबीर कपूर के लुक से लेकर टीजर का हर एक सीन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) का टीजर देख जहां पहले टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने रिएक्शन दिया था और इसे बेहद 'रिच' बताया था। वहीं अब रणबीर कपूर की फिल्म की झलक देख टीवी के राम नितिश भारद्वाज (Nitish Bhardwaj) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मूवी को लेकर नितेश तिवारी को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं। यह भी पढ़ें: Ramayana Teaser: टीजर लॉन्च पर भारत-अमेरिका में हुई बहस पर निर्माता नामित मल्होत्रा ने कहा, 'बांटने की कोशिश...'

नितिश भारद्वाज (Nitish Bhardwaj) ने जूम संग बातचीत के दौरान रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) के टीजर पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, "रामायण अपने वैश्विक अवतार में। नितेश तिवारी और उनकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।" वहीं दीपिका चिखलिया की बात करें तो 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर देख वह भी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने कहा, "मैंने टीजर देखा और ये बहुत ही बड़ा है। बहुत रिच लग रहा था। उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है। तो अब मैं मूवी का इंतजार कर रही हूं और ये बहुत खूबसूरत है। इसमें कोई शक नहीं है।"

'रामायण: पार्ट 1' के टीजर रिलीज पर भावुक हो गए थे नितेश तिवारी

'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) के टीजर रिलीज पर नितेश तिवारी भावुक हो गए थे। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था, "इन सात सालों में मैंने हर एक लम्हे की कल्पना की है और सोचता था कि क्या रिएक्शन होगा।"

कब रिलीज होगी मूवी

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण: पार्ट 1' इस साल दिवाली पर बड़े पर्दे पर धमाका करती नजर आएगी। खबरों की मानें तो मूवी 8 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट अभी से ही सातवें आसमान पर है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article