वेब सीरीज

'अच्छे से बदला लिया...' राजपाल यादव ने उड़ाया Saurabh Dwivedi की एक्टिंग का मजाक?

Rajpal Yadav Post: बॉलीवुड के धांसू एक्टर राजपाल यादव की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। इन फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Image

राजपाल यादव ने उड़ाया सौरभ द्विवेदी का मजाक? (pic credit-instagram)

Rajpal Yadav Post: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस मूवी में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) भी नजर आ रहे हैं लेकिन सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। कई लोग तो सौरव का मजाक भी उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड के धांसू एक्टर राजपाल यादव की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। इन फोटोज को देखने के बाद लोग ऐसा कह रहे है कि राजपाल ने भी सौरव का मजाक उड़ा दिया। (ये भी पढ़ें-वामशी पेडिपल्ली संग सलमान खान स्टारर में हुई Rajpal Yadav की एंट्री, शूटिंग भी कर डाली शुरू)

rajpal yadav post

राजपाल यादव ने उड़ाया सौरभ द्विवेदी का मजाक? (pic credit-instagram)

राजपाल यादव ने सौरभ द्विवेदी का उड़ाया मजाक

सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी नजर आए, जिन्होंने इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। फिल्म में सौरभ द्विवेदी ने मुख्य विलेन का किरदार निभाया, लेकिन उनका अभिनय दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया। इसी बीच राजपाल यादव ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों का ध्यान खींच लिया। राजपाल यादव ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक शाही महाराजा स्टाइल कुर्सी पर बैठे नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस कुर्सी की तुलना सौरभ द्विवेदी के फिल्म वाले किरदार की कुर्सी से करनी शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि राजपाल यादव ने शायद मजाकिया अंदाज में सौरभ पर तंज कसा है।

सौरभ द्विवेदी ने कही थी ये बात

राजपाल यादव की पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छे से बदला लिया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो सौरभ वाली कुर्सी लग रही है।' एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, 'सौरभ द्विवेदी से साइलेंट बदला लिया राजपाल यादव ने।' दरअसल, कुछ समय पहले राजपाल यादव और सौरभ द्विवेदी एक अवॉर्ड शो के दौरान भी चर्चा में आए थे। उस शो में सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान ने राजपाल यादव का मजाक उड़ाया था। अब लोगों का ये मानना है कि राजपाल ने भी सौरभ का मजाक उड़ा दिया है। मालूम हो कि राजपाल यादव जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article