Rajpal Yadav Start Shoot for Salman Khan's Next: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। सलमान खान ने हमेशा अपने दोस्तों के साथ-साथ जरूरतमंदों का साथ दिया है। उन्हें इंडस्ट्री में मौजूद कई लोगों की मदद करते हुए भी देखा गया है। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने राजपाल यादव को सपोर्ट करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट साझा किया था। राजपाल यादव इस समय अपनी जिंदगी में आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब सलमान खान ने राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की एंट्री अपनी नई फिल्म में करा दी है।
सलमान खान की फिल्म का हिस्सा होंगे राजपाल यादव
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में अहम रोल के लिए राजपाल यादव को कास्ट कर लिया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया कि सलमान खान ने राजपाल यादव को इस मूवी के लिए चुना है। इस मूवी में राजपाल यादव को सलमान खान दाहिने हाथ की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। (इसे भी पढ़ें: 'भूत बंगला' बनी Wamiqa Gabbi के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म, पोस्ट शेयर बोलीं 'यह तो शुरुआत...')
सलमान खान हमेशा से ही राजपाल यादव को काफी पसंद करते हैं। राजपाल यादव पहले भी सलमान खान के साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। सलमान खान को लग रहा है कि वामशी पेडिपल्ली संग उनकी इस मूवी के लिए राजपाल यादव परफेक्ट हैं। इस मूवी को दिल राजू प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhanush के साथ होगी संजय लीला भंसाली की नेक्स्ट मूवी, पौराणिक जंगल ड्रामा पर होगी बेस्ड)
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में दिखेंगे सलमान खान
सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देखा जाएगा। इस मूवी में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया गया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया द्वारा किया जा रहा है। मेकर्स इसे जून में रिलीज कर सकते हैं।
