वेब सीरीज

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तांडव मचाने आई पुष्पा 2, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सिर्फ 11 दिन ही हुए है, लेकिन कुछ समय के बाद ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। फिल्म ने 11 दिनों में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

Image

Pushpa 2

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2: द रूल’इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं, जिसका साफ असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने 11 दिनों में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब फैंस इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2: द रूल नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस प्लेटफॉर्म ने फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद हैं। जानकारी के अनुसार नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 के स्ट्रीमिंग अधिकार 275 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदे हैं। सिनेमाघरों के बाद पुष्पा 2 एक्शन थ्रिलर को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

कब होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स ने अभी तक आधिकारिक स्ट्रीमिंग की डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्मों की रिलीज पैटर्न के अनुसार फिल्म 6-8 सप्ताह के बाद ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। फैंस फरवरी 2025 के आसपास फिल्म को ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पुष्पा 2 इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी है। इस फिल्म का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी ने किया है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) रोज नए रिकार्ड्स तोड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने 11 दिनों में 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। वहीं रिलीज के 11वें दिन इसने देश में 76.60 करोड़ रुपये का बंपर नेट कलेक्‍शन किया है। 'पुष्‍पा 2' हिंदी वर्जन में सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्‍म भी बन चुकी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article