Priyanka Chopra New Project: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते है, जो फैंस का दिल जीत लेते हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ब्लफ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया था। अब इन सब के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम एक प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है। इस बार प्रियंका चोपड़ा एकदम नए रोल में नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: 'द ब्लफ' से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का खूंखार लुक
विलेन के रोल में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है, इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक प्रोजेक्ट है। प्रियंका चोपड़ा का नाम एक प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है। खबरों के मुताबिक डिज्नी+ अपनी पावर रेंजर्स सीरीज बना रहा है, इसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ सकती हैं। द डिसइन्साइडर के मुताबिक, 'रीटा रेपुल्सा विलेन है और स्टूडियो की विशलिस्ट में प्रियंका का नाम है।' माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज में विलेन को रोल में नजर आएंगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे है, क्योंकि ये एक्ट्रेस का एकदम नया रोल होने वाला है। 90s की कल्ट चिल्ड्रेंस शो पावर रेंजर्स का रीबूट हो रहा है और प्रियंका इसमें देसी गर्ल का तड़का लगाएंगी। रीटा रेपुल्सा वो आइकॉनिक विलेन है जो पावर रेंजर्स से लड़ती है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज के अलावा कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की फिल्म जी ले जरा और साउथ की मूवी वाराणसी के साथ इंडियन सिनेमा में दमदार वापसी करने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की नए प्रोजेक्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
