वेब सीरीज

'द ब्लफ' से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का खूंखार लुक, इस दिन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 8, 2026, 02:22 PM IST

Priyanka Chopra The Bluff Movie: एक्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपकमिंग फिल्म द ब्लफ (The Bluff) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट में...

Image

Image Source: Priyanka Chopra Instagram

Priyanka Chopra The Bluff Movie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक वीडियो और फोटोज अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। जिसे प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी पसंद करते हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। प्रियंका चोपड़ा इस पोस्ट में अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट और सेट की धांसू फोटोज शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या जानकारी दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के सेट से शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की एक सोशल मीडिया पोस्ट है जो खूब वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट में अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ (The Bluff) को लेकर जानकारी दी है। प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म 25 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इस जानकारी के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से जुड़ी कई धांसू तस्वीरें भी शेयर की है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज में एक्शन अवतार में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ये अवतार फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

साउथ के स्टार संग मचाएंगी धमाल

प्रियंका चोपड़ा अपनी इस हॉलीवुड फिल्म के साथ-साथ एक साउथ की एक फिल्म को लेकर भी चर्चा में है। डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी (Varanasi) में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के साथ धमाल मचाने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म द ब्लफ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article