Playground Season 5: रियलिटी शो लॉकअप 2 खत्म होने से पहले ओटीटी पर एक और शो आ गया है, जिसका नाम प्लेग्राउंड है। ये देश का पहला गेमिंग शो है। प्लेग्राउंड सीजन 5 (Playground Season 5) सीजन 1 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर शरू हुआ है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव और आरुष भोला मेंटॉर बने हैं। शो का एक प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंटेस्टेंट स्टेज पर खड़ा होकर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की बेइज्जती करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, उस कंटेस्टेंट को एल्विश और आरूष कुछ बोल भी नहीं पाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैं राक्षस बन गया था', Ram Kapoor ने खोला तीसरा बड़ा सीक्रेट, बोले- '6 महीने में मर जाता'
प्लेग्राउंड में तेजस्वी प्रकाश की बेइज्जती
प्लेग्राउंड सीजन 2 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट स्टेज पर खड़ा होकर सिर्फ आरूष भोला और एल्विश यादव से बात कर रहा होता है। इस मौके पर तेजस्वी प्रकाश भी वहीं बैठी हैं, लेकिन जब एक्ट्रेस को कोई नोटिस नहीं करता तो वह बोल पड़ती हैं, 'तुम तो भाइयों से ही बात कर रहे हो। फिर मैं, मैं यहां पर...' इस पर वो कंटेस्टेंट बोलता है, 'मैम सही बताऊं... मतलब मैंने आपको देखा-वेखा नहीं है। मतलब रील-वील में देखा है। आप थोड़ा सा वैसे हो ना, तो रील पर ही देखा है मैंने ज्यादा।' कंटेस्टेंट की ये बात सुनकर तेजस्वी और एस्विश पूछ पड़ते हैं, 'थोड़े से वैसे मतलब कैसे?' तब वो कंटेस्टेंट बोलता है, 'मतलब आपकी रील-वील देखी है ना। आपकी सलमान खान सर के साथ कटी थी? आप सलमान खान के सामने ऐसे बन रहे थे और तब सलमान सर ने बोला था कि मेरे सामने ऐसे नहीं करना। तो वो क्यूट फालतू का लगा था मुझे।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंदूक के निशाने पर होगी अभिरा, किडनैपर से भिड़ेगी मुक्ति; होगा बवाल
