Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) से दो कंटेस्टेंट इविक्ट हो चुके हैं। आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेना शो से बाहर आ गई है, लेकिन उससे पहले शो में जजमेंट डे के मौके पर कंटेस्टेंट्स ने अपने राज खोले। आकांक्षा चौधरी ने खुलासा किया था कि वह कास्टिंक काउच की शिकार हो चुकी हैं। एक बूढ़े शख्स ने उनसे सोने की डिमांड की थी। वहीं, राम कपूर (Ram Kapoor) ने भी अपना तीसरा राज खोल दिया है। राम ने अपने उन दिनों को याद किया है, जब वह रात दिन शराब पीने लगे थे और डॉक्टर ने दावा किया था कि वह छह महीने में मर सकते हैं। राम ने खुद को राक्षस का टैग दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंदूक के निशाने पर होगी अभिरा, किडनैपर से भिड़ेगी मुक्ति; होगा बवाल
राम कपूर ने बताए सबसे मुश्किल दिन
राम कपूर ने लॉकअप 2 में अपने मुश्किल दिनों को याद किया और बताया कि कैसे वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। राम कपूर ने कहा, 'मैंने 27 साल काम किया है। इतनी फिल्में.. इतना काम किया है लेकिन मेरी पहचान सिर्फ एक शो बड़े अच्छे लगते हैं से है। मैंने एक चीज पूरी दुनिया से छुपाई है। ये बात मेरी बीवी को भी नहीं पता है। बड़े अच्छे लगते हैं के दौरान,मैं अपनी जिंदगी के सबसे बुरे डिप्रेशन से गुजरा हूं। उस वक्त मुझे इतना प्यार मिला। मेरे मोटापे की वजह से और बाकी चीजों के चलते इतनी चर्चा हुई कि मैं कुछ समय के अंदर ही हाइएस्ट रेटेड एक्टर बन गया था। तब मैं और मोटा होता जा रहा था।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'महीने में 4-5 बार सोना...', Akanksha Choudhary से बूढ़े जज ने की थी डिमांड, एक्ट्रेस का छलका दर्द
